24 News Update उदयपुर। राजस्थान में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग को बड़ी सफलता मिली है। कोटा में नेशनल हाईवे-52 पर नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक से करीब 60 लाख रुपए मूल्य की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई।आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में प्रदेशभर में अवैध मदिरा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने इस अभियान में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए लगातार गश्त, दबिश और नाकाबंदी तेज कर दी है।अतिरिक्त आबकारी आयुक्त नरेश कुमार मालव ने बताया कि रविवार रात मुखबिर की सूचना पर कोटा के गोपालपुरा स्थित नए टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी की गई। इस दौरान संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें टाट की बोरियों के नीचे कार्टन छुपाकर रखे गए थे।जांच में ट्रक से “फोर सेल इन चंडीगढ़” मार्का अंग्रेजी शराब के 1360 कार्टन बरामद हुए। इनमें कुल 65 हजार 280 पव्वे मिले, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपए बताई गई है।कार्रवाई में जिला आबकारी अधिकारी देवेन्द्र गिरी, विवेक शर्मा और सहायक आबकारी अधिकारी नारायण सिंह तोमर के नेतृत्व में टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। टीम में आबकारी निरीक्षक चेतन, प्रदीप मीणा सहित अन्य अधिकारी और जाप्ता भी शामिल रहा।आबकारी विभाग के अनुसार हाल के दिनों में हनुमानगढ़, उदयपुर और जोधपुर में भी ट्रकों से अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी जा चुकी है। विभाग का मानना है कि लगातार कार्रवाई से दूसरे राज्यों से होने वाली शराब तस्करी और राजस्व नुकसान पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखी जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि जिन जिलों में अभियान प्रभावी नहीं रहेगा, वहां संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation वीबी जीरामजी योजना में 125 दिन रोजगार का वादा, लेकिन काम आधे से भी कम : सिंघवी जैन सोशल ग्रुप कुटुंब का प्रातःकालीन भ्रमण, ट्रैकिंग एवं देव दर्शन कार्यक्रम संपन्न