24 News Update उदयपुर। सामाजिक एकता, पारिवारिक सद्भाव एवं स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जैन सोशल ग्रुप कुटुंब द्वारा रविवार को प्रातःकालीन भ्रमण, ट्रैकिंग एवं आशापुरा माताजी मंदिर में देव दर्शन कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में ग्रुप के लगभग 60 दंपति सदस्यों ने भाग लेकर आयोजन को यादगार बनाया।कार्यक्रम के दौरान सदस्यों ने प्रातः भ्रमण, ट्रैकिंग, खेलकूद गतिविधियों एवं आपसी मेल-मिलाप का आनंद लिया। प्रकृति की सुंदर वादियों के बीच आयोजित इस आयोजन ने सभी को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। सदस्यों ने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक जुड़ाव को मजबूत करने के साथ पारिवारिक संबंधों में भी आत्मीयता बढ़ाते हैं।कार्यक्रम में अल्पाहार की व्यवस्था डॉ. विनय जैन द्वारा की गई, जिसके लिए सभी सदस्यों ने उनका आभार व्यक्त किया। वहीं खेलकूद प्रतियोगिताओं हेतु पारस खुर्दिया एवं मीनाक्षी खुर्दिया परिवार द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। रिटर्न गिफ्ट की व्यवस्था संदीप घरबड़ा एवं निरुपमा घरबड़ा परिवार की ओर से की गई।इस अवसर पर ग्रुप के नवदंपति सदस्य वीरेंद्र कावड़िया-भावना कावड़िया एवं विमल कटारिया-सरिता कटारिया का स्वागत एवं सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने भविष्य में भी सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता बनाए रखने का संकल्प लिया। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष प्रवीण नाहर, सचिव प्रीति मेहता एवं कोषाध्यक्ष जितेंद्र नाहर ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ट्रक से 60 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक साइकिल चलाकर पहुंचे कॉलेज, पर्यावरण बचाने की अनूठी पहल