24 News Update कोटा. कोटा ग्रामीण में पति ने अपनी गर्भवती पत्नी के साथ सुसाइड कर लिया। दोनों आज सुबह करीब 7 बजे अपने में कमरे में फंदे पर लटके मिले। उनकी 5 साल की बच्ची ने गेट खोला तक परिजनों को पता चला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को उतारा और हॉस्पिटल लेकर गए।

घटना कैथून थाना क्षेत्र के खेड़ा रसूलपुर( खेड़ा रामपुर) इलाके की है। थानाधिकारी सुरेश कुमार ने बताया- दीपक राठौर और उनकी पत्नी राजेश राठौर ने सुसाइड किया है। परिजनों का कहना है कि लड़के पर काफी कर्जा हो रखा था। इस कारण परेशान था।

बाजार से रस्सी खरीदकर लाए थे दीपक के पिता प्रेम शंकर ने बताया- मेरा एक इकलौता बेटा था। उसके अलावा दो बेटियां हैं। दीपक की शादी 6 साल पहले हुई थी। दोनों ने एक बेटी है। बहू प्रेग्नेंट थी। बेटे-बहू के बीच अच्छा तालमेल था, कोई झगड़ा भी नहीं था। बहू ने कल रात खाना बनाया था। उसके बाद सभी ने खाया था।

आज सुबह कमरे से बाहर नहीं आने पर आवाज लगाई। इस पर पोती ने दरवाजा खोला। अंदर जाकर देखा तो दोनों पंखे से रस्सी से फंदा लगाकर लटके हुए थे। दोनों रविवार को बाजार गए थे। एक रस्सी लेकर घर आए थे।

ऑनलाइन गेम के कारण लाखों का कर्जा था मृतका के पिता ने बताया- जमाई पहले आरसीसी का काम करता था। बेटी के बोलने पर ही डीसीएम फैक्ट्री में मैंने काम दिलवाया था। उसने रविवार शाम को मेरी बड़ी बेटी को फोन करके कहा था कि उसने ऑनलाइन गेम खेला था, जिसमें 4 से 5 लाख रुपए कर्जा हो गया था। अब बताओ मैं क्या करूं मेरे पास मरने के अलावा और कोई रास्ता नहीं है। मेरी बड़ी बेटी ने कहा था कि कोई गलत कदम मत उठाना। हम कहीं न कहीं से रुपयों की व्यवस्था करवा देंगे। सुबह खबर मिली कि दोनों ने सुसाइड कर लिया।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading