24 News update उदयपुर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार नगर निगम उदयपुर द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर के दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में शहरवासियों ने पहुंचकर विभिन्न लंबित कार्यों का मौके पर ही समाधान कराया। शिविर का निरीक्षण निगम प्रशासक एवं संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि शिविर का उद्देश्य नागरिकों को निगम संबंधी सेवाएं एक ही स्थान पर त्वरित रूप से उपलब्ध कराना है। दूसरे दिन भी सैकड़ों लोगों ने शिविर में पहुंचकर अपने लंबित कार्य पूरे करवाए और संतोष व्यक्त किया।

भवन अनुमति के प्रकरणों का त्वरित निस्तारण

शिविर के दौरान भवन निर्माण अनुमति से जुड़े तीन प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर स्वीकृति जारी की गई। कम समय में अनुमति मिलने पर आवेदकों ने नगर निगम के साथ राज्य सरकार और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

149 स्थानों पर बहाल हुई रोशनी

शहर में लंबे समय से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को लेकर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए विद्युत शाखा ने 159 शिकायतों में से 149 स्थानों पर रोशनी की व्यवस्था बहाल कर दी। इससे स्थानीय नागरिकों को राहत मिली।

जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और नामांतरण मामलों का भी समाधान

आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि शिविर में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र से जुड़े 49 मामलों का तत्काल निस्तारण किया गया। इसके अलावा भवन निर्माण की तीन अनुमतियां जारी की गईं, आठ नामांतरण प्रकरणों का समाधान किया गया तथा सफाई संबंधी प्राप्त सभी 30 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया।

15 जुलाई तक जारी रहेगा शिविर

नगर निगम के दीनदयाल उपाध्याय सभागार में यह शहरी सेवा शिविर 15 जुलाई तक प्रतिदिन आयोजित किया जाएगा। निगम की सभी शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी शिविर में मौजूद रहेंगे, जिससे नागरिक आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर अपने लंबित कार्य आसानी से पूर्ण करा सकें।

संभागीय आयुक्त ने व्यवस्थाओं की सराहना की

निरीक्षण के दौरान निगम प्रशासक एवं संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने शिविर में उपस्थित नागरिकों से संवाद कर इसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने नगर निगम द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए शिविर के सफल संचालन की सराहना की। वहीं नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने कहा कि नागरिकों को समयबद्ध और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading