उदयपुर। मेवाड़ प्रताप दल सेवा संस्थान ने महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर प्रताप स्मारक मोती मगरी के प्रवेश समय को बढ़ाने की मांग को लेकर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। संस्थान ने आग्रह किया कि वर्तमान में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित प्रवेश समय को बढ़ाकर रात्रि 8 बजे तक किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग स्मारक का दर्शन कर सकें। संस्थान के जिला सचिव राकेश पालीवाल ने बताया कि पूर्व वर्षों में महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर देर रात तक श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए मोती मगरी में प्रवेश की व्यवस्था रहती थी। उन्होंने कहा कि मेवाड़ की पहचान महाराणा प्रताप से जुड़ी है और देश-विदेश से बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा प्रताप स्मारक देखने के लिए उदयपुर आते हैं। संस्थान के संस्थापक लाला सालवी ने बताया कि वर्तमान व्यवस्था के तहत शाम 5 बजे प्रवेश द्वार बंद होने के बाद गार्ड स्मारक परिसर में मौजूद लोगों को भी बाहर जाने के लिए कहते हैं। भीषण गर्मी के मौसम में अधिकांश स्थानीय लोग और पर्यटक शाम के समय परिवार के साथ स्मारक पहुंचते हैं, लेकिन बंद द्वार मिलने से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ता है। ज्ञापन में मांग की गई है कि जनभावनाओं और पर्यटन की दृष्टि से मोती मगरी का प्रवेश समय रात्रि 8 बजे तक बढ़ाया जाए, ताकि श्रद्धालु और पर्यटक सुविधाजनक समय पर स्मारक का अवलोकन कर सकें। ज्ञापन सौंपने के दौरान संस्थान के जिला अध्यक्ष ओंकार जोशी, नगर अध्यक्ष नरेन्द्र मनौती, सुनील अहीर सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation शहरी सेवा शिविर के दूसरे दिन सैकड़ों नागरिकों ने उठाया लाभ, लंबित कार्यों का हुआ त्वरित निस्तारण पानरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संगठित अपराध के मामले में आरोपी गिरफ्तार