24 News Update उदयपुर। पानरवा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।पुलिस के अनुसार प्रकरण संख्या 54/2026 में बीएनएस की धारा 281, 125ए और 106(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। रिपोर्ट 5 मई को शाम 5:55 बजे दर्ज की गई, जबकि घटना 3 मई को दोपहर करीब 1:30 बजे खाचण क्षेत्र में हुई। परिवादी चेतन दास (पिता नोला जी, निवासी करेल, थाना फलासिया) ने रिपोर्ट में बताया कि 3 मई को जमनालाल कसौटा अपने पड़ोसी अर्जुन सिंह राजपूत के साथ मोटरसाइकिल से कोटड़ा जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही मैक्स जीप (नंबर GJ 08 BB 6747) के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि जमनालाल को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अर्जुन सिंह भी घायल हो गए, जिनका उपचार जारी है।पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक निर्मल कुमार कर रहे हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सायरा में महिला पर तलवार से हमला उदयपुर में फिर 4 मोटरसाइकिलें चोरी: अलग-अलग थाना क्षेत्रों में वारदातें, गिरोह सक्रिय