24 News Update उदयपुर। उदयपुर शहर में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कुल 4 बाइक चोरी की वारदातें सामने आई हैं, जिससे आमजन में चिंता का माहौल है। बदमाश खासतौर पर रात के समय खड़ी बाइक को निशाना बना रहे हैं और यह सिलसिला लगातार कुछ महीनों से चल रहा है। ऐसे में किसी बड़ी गैंग की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अब तक बदमाशों को पकड़ने में नाकाम रही है। भूपालपुरा थाना क्षेत्र: गोदाम के बाहर से बाइक गायब भूपालपुरा इलाके में मुकेश गरासिया (18) निवासी कोट पानरवा ने बताया कि 25 अप्रैल की रात करीब 10 बजे उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल आदिनाथ नमकीन गोदाम के बाहर खड़ी की थी। सुबह जब वे पहुंचे तो बाइक गायब थी। काफी तलाश के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला।मामले की जांच हेड कांस्टेबल मनबहादुर सिंह कर रहे हैं। प्रतापनगर थाना क्षेत्र: एक ही इलाके में तीन बाइक चोरीप्रतापनगर थाना क्षेत्र में एक साथ तीन अलग-अलग बाइक चोरी के मामले सामने आए हैं। भगवती लाल गमेती (20) निवासी खेमपुरा चौराहा की मोटरसाइकिल (RJ 27 AC 4589) अज्ञात बदमाश चुरा ले गए।जांच हेड कांस्टेबल प्रताप सिंह के पास है।इसी प्रकार ललित तेली (25) निवासी कृष्णा कॉलोनी खेमपुरा ने बताया कि उनके पिता की मोटरसाइकिल (RJ 27 BG 9663) घर के बाहर से चोरी हो गई। इस मामले की जांच हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार कर रहे हैं।इधर, निर्मल मेघवाल (30) निवासी यूआईटी कॉलोनी, प्रतापनगर की मोटरसाइकिल (RJ27 BZ 9638) अज्ञात चोर उठा ले गए।जांच हेड कांस्टेबल तख्त सिंह द्वारा की जा रही है। रात में सक्रिय गिरोह की आशंकालगातार हो रही इन वारदातों से अंदेशा जताया जा रहा है कि कोई संगठित गिरोह शहर में सक्रिय है, जो सुनसान इलाकों और घरों के बाहर खड़ी मोटरसाइकिलों को निशाना बना रहा है। पुलिस ने सभी मामलों में जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आम लोगों से अपील की गई है कि वे अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें और डबल लॉक का इस्तेमाल करें। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पानरवा थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, एक की मौके पर मौत, एक घायल रानी रोड पर लहराई तलवार, फैलाई दहशत