24 News Update उदयपुर। अंजुमन तालीमुल इस्लाम की ओर से ख्वातीनों के लिए काम करने वाली तंजीम अंजुमन-ए-निस्वां के तत्वावधान में दूसरे हुनर मेहंदी कोर्स की अवॉर्ड्स सेरेमनी का आयोजन गत दिवस बुधवार को अलीपुरा स्थित रजा गार्डन में दोपहर 2 बजे से किया गया। जिसमें कोर्स के लिए बनाये गये तीनों सेंटरों के सभी बैच की प्रतिभागियों के बीच आयोजित मेहंदी आर्ट के फाइनल मुकाबले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। साथ हाल ही नगर निगम के चुनाव में जीत हासिल करने वाले मुस्लिम पार्षदों का भी गर्मजोशी के साथ सम्मान किया गया। कोर्स करने के बाद फाइनल मुकाबले के विभिन्न ग्रुपों में टॉप-3 एवं टॉप-7 स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों के साथ इस सेशन की बेस्ट लर्नर और कोर्स की सभी ट्रेनर्स को ट्रॉफी एवं सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया।सम्मान समारोह में अंजुमन तालीमुल इस्लाम के सदर हाजी मुख्तार कुरैशी, सेक्रेट्री एडवोकेट मुस्तफा शेख, जॉइंट सेक्रेट्री इजहार हुसैन, समाजसेवी जाबिर हुसैन एवं अंजुमन-ए-निस्वां कमेटी महिला सदस्यों ने प्रतिभागियों और मेहंदी ट्रेनर्स खुशनुर, सबा, तनवी, सानिया, जीनत, अफशीन, आफरीन, शाहीन, साहिमा का उत्साहवर्धन किया। साथ ही कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पार्षद रुखसार खान, हीना कौसर, मीना बानो, हिदायतुल्लाह एवं साजिद खान ने भी प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इसी अवसर पर उनके सानिध्य में अंजुमन-ए-निस्वाँ के नए ब्रांड नाम ‘निस्वाँ’ और ब्रांड लोगो का विमोचन किया गया।अंजुमन-ए-निस्वाँ के को-ऑर्डिनेटर अनीस अब्बासी ने बताया कि संस्था द्वारा जल्द ही उदयपुर की सभी जाति-धर्म की महिलाओं के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में 6 स्थायी सिलाई सेंटर शुरू किए जाएंगे। इन सेंटरों के लिए 20 सितंबर से अंजुमन कार्यालय में रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे। उन्होंने बताया कि इन सेंटरों के माध्यम से महिलाओं को हुनर एवं स्वरोजगार से जोड़ने के साथ अंजुमन के प्रस्तावित बिजनेस प्लेटफॉर्म पर घरेलू एवं जरूरत से जुड़े छोटे-बड़े उत्पादों की मार्केटिंग और बिक्री की शुरुआत भी की जाएगी।अंजुमन एजुकेशन कमेटी के को-कोऑर्डिनेटर मोहम्मद आसिफ ने बताया कि पढ़ाई बीच में छोड़ चुके विद्यार्थियों को दोबारा शिक्षा से जोड़ने के लिए अंजुमन की ओर से हरसंभव सहयोग किया जाएगा। राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (आरएसओएस) और एनआईओएस के माध्यम से ड्रॉपआउट विद्यार्थियों को 10वीं एवं 12वीं की पढ़ाई पूरी करने में सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी।कार्यक्रम का संचालन इकरा फातिमा एवं रुबीना सिलावट ने किया। कार्यक्रम में अंजुमन-ए-निस्वाँ की टीम, ट्रेनर्स, प्रतिभागियों, अंजुमन कैबिनेट मेंबर्स एवं समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोग मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation संविदाकर्मियों/एस.एफ.एस. कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार 24 सितंबर 2026 तक के लिए स्थगित गणगौर घाट पर गूंजी दिवेर विजय की गाथा, शौर्यपूर्ण नुक्कड़ नाटक का भव्य मंचन