24 News Update राजसमंद / ब्यावर/ जैतारण। माननीया सांसद श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड़ जैतारण विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहीं। ग्राम गरनिया में श्री आई माता जी के नवनिर्मित मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लिया और आमजन से मुलाकात की। श्री आई माता का आशीर्वाद लेकर खुशहाली की कामना की। उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि मुझे आप सब के बीच में उपस्थित होकर बहुत खुशी का अनुभव हो रहा है। आपने मुझे इस अवसर पर यहां बुलाकर 600 वर्ष पूर्व मेवाड़ के इतिहास की यादें जीवन्त कर दी है। मेवाड़ के महाराणा मोकल, महाराणा कुंभा और महाराणा रायमल जी आई माता जी के समकालीन है। उस समय गोडवाड़ का सोजत परगना मेवाड़ राज्य का भाग हुआ करता था। मेरी जानकारी में आया है, कि सिर्वी समाज की कुल देवी आई माता जी जो साक्षात अंबा जी का अवतार थी, उनका जन्म अंबा जी में हुआ था, उन्होंने विधर्मी आक्रांताओ के अत्याचारों से समाज को मुक्ति दिलवाई थी। एकांत और तपस्या और जन कल्याण की दृष्टि से उन्होने अंबाजी से प्रस्थान कर गोडवाड़ के नारलाई गांव को अपनी तपस्या के लिए चुना और मावन समाज को सेवा , सत्य, धर्म और कल्याणकारी कार्यों में संलग्न किया। आई माता जी ने नारलाई के बाद सोजत परगना के बिलाड़ा को अपनी तपस्थली का केंद्र बनाया। लगभग गत 600 वर्षो से आई माता जी की केशर ज्योति निर्बाध रूप से निरंतर प्रज्वलित है, और मानव समाज को आशीर्वाद प्रदान कर रही है। आज लगभग 600 वर्षो से सिरवी समाज के साथ-साथ अन्य समाज भी आई माता जी बताए गए मार्ग पर चल रहा है। हमारे लिए सामाजिक समरसता और भाईचारा की दृष्टि से यह और खुशी की बात है। इस दौरान सांसद ने कार्यकर्ताओं और अन्य ग्रामीणों से विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मुनीम निकला लूट का मास्टरमाइंड, CCTV ने खोला राज; पहलवान और बहनोई की भी साजिश में बड़ी भूमिका गड़ा धन निकालने के नाम पर 25 लाख और 14 तोला सोना ठगे