ब्लैकमेलिंग की मास्टरमाइंड महिला पर 14 से ज़्यादा आपराधिक मामले दर्ज 24 News update jaipurअलवर पुलिस ने हनीट्रैप के एक बड़े मामले का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर महिला को गिरफ्तार किया है, जो अनजान लोगों को बलात्कार के झूठे मुकदमे की धमकी देकर पैसे ऐंठती थी। पुलिस ने जाल बिछाकर इस महिला को रंगे हाथों पकड़ा है और उसके पास से ब्लैकमेलिंग के 20,000 रुपये नकद बरामद किए हैं।शिवाजी पार्क थाना पुलिस ने यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजपाल सिंह और वृत्ताधिकारी उत्तर अंगद शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी विनोद सामरिया के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।परिवादी ने पुलिस को बताया कि 23 जून को रात करीब 10 बजे वह अपनी दुकान से कार द्वारा अपने घर शालीमार जा रहा था। मंगलम सिटी के सामने 200 फुट रोड पर एक महिला उसकी कार के आगे आई। उस महिला ने खुद को डॉक्टर बताकर लिफ्ट मांगी, जिसे परिवादी ने अंशल टाउन, अलवर तक छोड़ दिया।इसके बाद महिला और परिवादी के बीच फोन पर बातचीत और मैसेज का सिलसिला शुरू हो गया। कुछ समय बाद महिला ने अचानक परिवादी को बलात्कार का झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देना शुरू कर दिया और पैसों की मांग की। डरकर उसने करीब 20 दिन पहले महिला को 45,000 रुपये दे दिए थे।45 हजार रुपये मिलने के बाद भी महिला लगातार मोबाइल पर कॉल करके और पैसों की मांग कर रही थी। परेशान होकर, परिवादी ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने एक सुनियोजित योजना बनाई। परिवादी से 500-500 रुपये के 40 नोट यानी कुल 20,000 रुपये लिए गए, जिनके नंबर दर्ज किए गए। 20 जुलाई को तय योजना के मुताबिक महिला को बीएसआर कॉलेज के पास बुलाया गया। परिवादी को ये नंबरी नोट दिए गए और सादे कपड़ों में महिला पुलिसकर्मी व पुरुष पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद रहे।जैसे ही परिवादी ने महिला को 20,000 रुपये के नंबरी नोट दिए, पुलिस टीम ने उसे नोट गिनते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपिया से मौके पर मिले 20 हजार रुपये जब्त कर लिए गए। पूछताछ में महिला ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस जांच में पता चला है कि गिरफ्तार की गई महिला पहले भी अलवर के थाना अरावली विहार, वैशाली नगर और सदर अलवर में इस प्रकार की वारदातों को अंजाम दे चुकी है। जयपुर के बनीपार्क, झोटवाड़ा, मानसरोवर, मालवीय नगर, अशोक नगर, जवाहर नगर, जवाहर सर्किल, सांगानेर, आजाद नगर जोबनेर और वैशालीनगर थानों में कुल 14 मुकदमे दर्ज हैं। इन मुकदमों में चोरी, पीटा एक्ट, ब्लैकमेलिंग, राजकार्य में बाधा और मारपीट जैसी विभिन्न धाराएं शामिल हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सागवाड़ा पालिका पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ दायर जनहित याचिका हाईकोर्ट से खारिजकोर्ट ने कहाः “यह जनहित नहीं, निजी हित का मामला है“ रतनपुरा डकैती और गैंगरेप की मास्टरमाइंड महिला गिरफ्तार,अपने ही दत्तक पुत्र के साथ मिलकर रची थी साजिश