उदयपुर। सुखेर थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते मावली निवासी हिम्मत सिंह सोलंकी की अपहरण के बाद हत्या के मामले में रविवार को हुए विरोध प्रदर्शन के बाद प्रशासन और समाज के प्रतिनिधियों के बीच सहमति बन गई। राजपूत करणी सेना और समाजजनों ने एमबी हॉस्पिटल में प्रदर्शन करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और मृतक परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग उठाई थी। प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन के साथ हुई वार्ता में मृतक परिवार को सरकारी योजनाओं के तहत 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने और परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी देने का निर्णय लिया गया। इसके बाद समाजजनों ने प्रदर्शन समाप्त किया। सहमति बनने के बाद मृतक हिम्मत सिंह सोलंकी के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किया गया। इस दौरान समाज के लोगों ने पुलिस से मामले में शामिल आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई की मांग भी रखी। गौरतलब है कि 26 जून को मावली निवासी हिम्मत सिंह का अपहरण कर लिया गया था। आरोप है कि कुछ लोगों ने पिकअप वाहन से पहुंचकर उनके साथ मारपीट की और उन्हें जबरन ले गए। अगले दिन उनका शव पेसेफिक अस्पताल के पीछे पहाड़ी क्षेत्र में मिला था। पुलिस ने मामले में चार लोगों को डिटेन कर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation इस्कॉन मंदिर में कल मनाया जाएगा ज्येष्ठ पूर्णिमा महोत्सव, होगा भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा जी का महा स्नान अभिषेक ताज अरावली के सड़क घोटाले की सूचना छिपाने का फुटबॉल मैच, अबकी बार गोलकीपर बने ‘गिर्वा तहसीलदार!!’