24 News Update जोधपुर, 7 अगस्त। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय (एमएलएसयू), उदयपुर से जुड़े सेवा विवाद में राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर पीठ ने 6 अगस्त 2026 को महत्वपूर्ण आदेश पारित किया है। मामले में विश्वविद्यालय की ओर से दायर डीबी स्पेशल अपील रिट संख्या 899/2026 पर अदालत ने नोटिस जारी किया है। साथ ही 27 मई 2026 को पारित आदेश के प्रभाव एवं क्रियान्वयन को अगली सुनवाई तक स्थगित रखने के निर्देश दिए हैं।मामले की सुनवाई कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय प्रकाश शर्मा एवं न्यायाधीश संजय पुरोहित की खंडपीठ ने की। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 8 सितंबर 2026 की तारीख निर्धारित की है।विश्वविद्यालय की ओर से अदालत में यह दलील रखी गई कि संबंधित प्रतिवादी महेंद्र सिंह ढाका ने पहले एसबी सिविल रिट याचिका संख्या 2662/2026 के माध्यम से विश्वविद्यालय की कार्रवाई को चुनौती दी थी। विश्वविद्यालय के अनुसार इस याचिका में नोटिस जारी हुए थे, लेकिन कोई अंतरिम आदेश पारित नहीं हुआ था।विश्वविद्यालय की ओर से आगे अदालत को बताया गया कि इसके बाद ढाका की ओर से एसबी सिविल रिट याचिका संख्या 11165/2026 दायर की गई, जिसमें termination order को चुनौती दी गई। विश्वविद्यालय ने दूसरी याचिका की maintainability पर आपत्ति उठाई थी। आदेश के अनुसार दोनों याचिकाओं को टैग किया गया और बाद में पहली याचिका वापस लेने की अनुमति दी गई।अपील की सुनवाई के दौरान विश्वविद्यालय के अधिवक्ता हेमंत कुमार बल्लाणी एवं वसुंधरा गोपा ने यह भी दलील रखी कि अंतरिम आदेश के जरिए ऐसी राहत मिल गई, जो अंतिम राहत के समान है और संबंधित व्यक्ति की बहाली हो गई। विश्वविद्यालय की ओर से यह भी कहा गया कि सेवा समाप्ति की कार्रवाई कुलाधिपति के निर्देशों के तहत जांच के बाद की गई थी।अदालत ने मामले में नोटिस जारी किया, जिसे प्रतिवादी संख्या एक की ओर से उपस्थित अधिवक्ता भावित शर्मा ने स्वीकार किया। हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई तक 27 मई के आदेश के प्रभाव एवं क्रियान्वयन पर रोक रखने का निर्देश दिया है। नोट : यह समाचार राजस्थान हाईकोर्ट के 6 अगस्त 2026 के आदेश एवं उसमें दर्ज पक्षकारों की दलीलों पर आधारित है। इसमें किसी पक्ष के आरोप या दावे को न्यायालय द्वारा अंतिम रूप से सत्यापित तथ्य के रूप में प्रस्तुत नहीं किया गया है। महेंद्र सिंह ढाका का पक्ष/प्रतिक्रिया प्राप्त होने पर उसे शामिल करते हुए इस मामले में अलग से अपडेटेड खबर प्रकाशित की जाएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राज्य स्तरीय 17 वर्षीय बालक फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए भीलवाड़ा टीम नागौर रवाना राजसमंद में रिटायर्ड प्रिंसिपल से 17.30 लाख की ठगी: घर पर घुटने का इलाज करने पहुंचे कथित डॉक्टर ने कैंसर का डर दिखाया, 210 बार पस निकालने का दावा