24 News Update उदयपुर, 8 अगस्त। 21वीं विशाल कांवड़ यात्रा को लेकर शिव महोत्सव समिति की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। आगामी 17 अगस्त को गंगा के चौथे पाये गंगोद्भव से उभयेश्वर महादेव तक निकलने वाली इस कांवड़ यात्रा में करीब 11 हजार कांवड़िये शामिल होकर भगवान उभयेश्वर महादेव का जलाभिषेक करेंगे। यात्रा में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सात दिवसीय धार्मिक समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
समारोह के दूसरे चरण में शनिवार को गंगोद्भव परिसर स्थित सामुदायिक भवन में महादेव धर्मोत्सव समिति की ओर से दो दिवसीय अखण्ड रामायण पाठ की विधिवत स्थापना की गई। पंडित ओमप्रकाश शर्मा एवं एडवोकेट उदय सिंह देवड़ा की टीम के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ 24 घंटे चलने वाले संगीतमय अखण्ड रामायण पाठ का शुभारंभ हुआ। रामायण पाठ के दौरान गंगोद्भव परिसर भक्तिमय हो उठा और ‘मंगल भवन अमंगल हारी’ के भजनों से गुंजायमान रहा।
समिति अध्यक्ष मानसिंह हाड़ा ने बताया कि कांवड़ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। यात्रा को भव्य एवं सफल बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर तैयारियां की जा रही हैं। धार्मिक आयोजनों के माध्यम से अधिकाधिक श्रद्धालुओं को यात्रा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
अखण्ड रामायण पाठ की स्थापना के अवसर पर अध्यक्ष यज्ञनारायण शर्मा, पूर्व पार्षद मनोहर चौधरी, महेष भावसार, रोषननाथ, हेमा भावसार, सुरेश रावत, एडवोकेट रामकृपा शर्मा, पुरुषोत्तम पाराशर, भागीरथ सिंह, संतोष शर्मा, गोपाल रावल, पुष्कर दवे, शेखर रावल, नवीन, लोकेश शर्मा एवं नीतिश पुरोहित सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने पूजा-अर्चना कर आयोजन की सफलता एवं कांवड़ यात्रा के निर्विघ्न आयोजन की मंगलकामना की।
सात दिवसीय समारोह के संयोजक एडवोकेट रामकृपा शर्मा ने बताया कि कांवड़ यात्रा के आयोजन को सफल और भव्य बनाने के लिए धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। इन आयोजनों के जरिए समाज के विभिन्न वर्गों और अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को आयोजन से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

शिव महोत्सव समिति के प्रवक्ता कृष्णकांत कुमावत ने बताया कि दो दिवसीय अखण्ड रामायण पाठ का समापन रविवार शाम 5 बजे महाआरती के साथ होगा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए समिति की ओर से महाप्रसाद की व्यवस्था भी की गई है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading