उदयपुर में नगर निगम के स्वास्थ्य निरीक्षक के सूने मकान को चोरों ने निशाना बना लिया। परिवार के अजमेर जाने का फायदा उठाकर बदमाश देर रात घर में घुसे और करीब 4.25 लाख रुपए की नकदी व जेवर चोरी कर ले गए। चोरों ने घर के कमरों के दरवाजे और अलमारियों के ताले तोड़े, सामान खंगाला और वारदात के बाद बाहर लगे CCTV कैमरे को भी तोड़कर नीचे गिरा दिया। वारदात शनिवार रात प्रतापनगर थाना क्षेत्र के ढीकली वाड़ा स्थित नाकोड़ा विहार में हुई। नगर निगम में स्वास्थ्य निरीक्षक सुभाषचंद्र पुत्र स्वर्गीय जमनालाल शर्मा ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के मुताबिक परिवार शनिवार को किसी काम से अजमेर गया था। इसी दौरान रात में चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया। चोर मुख्य दरवाजे को तोड़कर घर में दाखिल हुए। इसके बाद कमरों के दरवाजों और अलमारियों के ताले तोड़े। अलमारियों में रखे करीब 1.25 लाख रुपए नकद और लगभग 3 लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। चोरों ने घर में पलंग के बॉक्स से लेकर अलमारियों तक सामान को बुरी तरह खंगाला और कपड़े व अन्य सामान इधर-उधर बिखेर दिया। सुबह पड़ोसियों ने देखा टूटा दरवाजा, फिर दी सूचना सुबह पड़ोसियों की नजर घर के टूटे दरवाजे और अंदर बिखरे सामान पर पड़ी। उन्होंने तत्काल सुभाषचंद्र को फोन कर चोरी की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिवार अजमेर से वापस उदयपुर पहुंचा और प्रतापनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। गैंती से दरवाजा तोड़ा, जाते समय CCTV भी तोड़ा चोरी के तरीके से पता चलता है कि बदमाशों ने घर में प्रवेश करने के लिए गैंती का इस्तेमाल किया। वारदात के बाद जाते समय चोरों ने घर के बाहर लगा CCTV कैमरा भी तोड़कर नीचे गिरा दिया, ताकि उनकी गतिविधियां कैमरे में रिकॉर्ड न हो सकें। सूचना मिलने पर प्रतापनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। FSL टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अब आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही चोरी के तरीके और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते की आंखों की जांच जरूरी,,, ये कब खुलती है, कब बंद हो जाती कोई नहीं जानता??? आखिर किसके आदेश पर निकलता है अतिक्रमण हटाने का शुभ मुहूर्त!!!जनता की शिकायतों पर तो ये टस से मस नहीं होते!! 48 से अधिक रक्तवीरों ने किया रक्तदान, जादूगर राजतिलक ने 41वीं बार दिया योगदान