– महावीर इंटरनेशनल केंद्र उदयपुर का आयोजन24 News Update उदयपुर, 27 अप्रेल। महावीर इंटरनेशनल उदयपुर केंद्र के महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के दिशा निर्देशानुसार थैलेसीमिया पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सेक्टर 4 में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।के अध्यक्ष रविंद्र सुराणा ने बताया कि थैलेसीमिया एक अनुवांशिक रक्त विकार है जिसमें शरीर सामान से कम हीमोग्लोबिन बना रहता है तथा इसमें अत्यधिक थकान एवं कमजोरी होती है त्वचा का पीला या फीका रहता है चेहरे की हड्डियां में विकृति आती है शारीरिक विकास का धीमा होना रहता है आदि लक्षण पाए जाते हैं इसकी जागरूकता ही इसका उपाय रहता है इसी क्रम में आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉक्टर भूपेश जैन को इसकी जागरूकता के लिए बुलाया गया है। इस कार्यक्रम के साथ-साथ बच्चों में पर्यावरण की जागरूकता के लिए एक चर्चा आयोजित की गई है जिसमें बच्चों को प्लास्टिक छोडऩे प्लास्टिक की थैलियां बाहर नहीं फेंकने पर प्रतिज्ञा दिलाई गई तथा स्कूल के जरूरतमंद विद्यार्थियों को 300 कॉपियों का वितरण भी आज इस कार्यक्रम में किया गयास्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत आर.एन.टी. मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ भूपेश जैन मुख्य अतिथि एवं प्रमुख वक्ता के रूप में उपस्थित हुए, जिन्होंने रक्त संबंधी रोगों, विशेष रूप से थैलेसीमिया , हिमोफिलिया, एनीमिया और सिकल सेल डिज़ीज़ के बारे में विद्यार्थियों में जागरूकता संदेश देते हुए इन रोगों के लक्षण, बचाव एवं निदान संबंधी जानकारी प्रदान की। डॉ जैन ने बताया कि थैलेसीमिया जेनेटिक रोग होने के कारण उसकी जागरूकता ही बचाव का सबसे महत्वपूर्ण उपाय है विवाह से पहले स्क्रीनिंग टेस्ट करवा कर यह पता लगाया जा सकता है कि आप कैरियर है ताकि भविष्य में बच्चों को थैलेसीमिया के खतरे से बचाया जा सके साथी उन्होंने बच्चों की जिज्ञासा का भी जवाब दिया सेनेट्री नेपकिन वितरण कार्यक्रम के तहत वीरा स्वराज जैन द्वारा छात्राओं को सैनेट्री नेपकिन के उपयोग संबंधी जागरूकता संदेश दिया गया और वीरा शरद बड़ीवाल द्वारा छात्राओं को 100 सेनेट्री नेपकिन का वितरण किया गया।– कपड़े की थैली- मेरी सहेलीइस कार्यक्रम में केन्द्र अध्यक्ष रवीन्द्र सुराणा द्वारा प्लास्टिक बैग का उपयोग नहीं करने की और पर्यावरण की रक्षा करने की अपील की गई। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि डॉ भूपेश जैन, विद्यालय की प्रधानाचार्या, सभी अध्यापिकाओं और प्रश्नों के सभी ज़वाब देने वाले विद्यार्थियों को कुल 10 जूट बैग भेंट किए गए। तिरुपति बालाजी चेरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से लाइनदार कापियों के साथ ही हिन्दी, अंग्रेजी और गणित की कापियों का भी वितरण किया गया। विद्यालय के जरुरतमंद विद्यार्थियों को कुल 300 कापियों का वितरण किया गया। वीर वद्र्वमान मेहता के सौजन्य से महावीर इंटरनेशनल द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं को 150 बिस्कुट के पैकेट वितरित किए गए। बिस्कुट पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।– पर्यावरण संरक्षण संदेश का बैनरहमारे अपेक्स द्वारा जारी पर्यावरण संरक्षण संदेश का बैनर प्रदर्शित किया गया और उपस्थित सभी अध्यापिकाओं और विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की अपील की गई। पर्यावरण संरक्षण पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने पानी के सही-सही उपयोग करने, नदी के पानी को समुद्र में जाने से रोकने और उसका कृषि कार्य में उपयोग करने, वृक्षारोपण करने और वृक्षों को नहीं काटने, प्लास्टिक थैलियों का उपयोग बंद करने और इसके स्थान पर कपड़े की थैली का उपयोग करने का आह्वान किया।विद्यालय की प्रधानाचार्या विंसी चाको ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आग्रह किया कि महावीर इंटरनेशनल इस विद्यालय में भविष्य में ऐसे और भी आयोजन करें और जरूरतमंद विद्यार्थियों को सहायता प्रदान करें। कार्यक्रम का संचालन केन्द्र सचिव वीर सुरेश चंद्र बड़ीवाल द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल की ओर से केन्द्र अध्यक्ष रवीन्द्र सुराणा, सचिव सुरेश चंद्र बड़ीवाल, राजेन्द्र सिंह भण्डारी, स्वराज जैन और शरद बड़ीवाल उपस्थित हुए। विद्यालय की ओर से प्रधानाचार्या विंसी चाको, उप-प्रधानाचार्या मंजू चौधरी, सुधा हरकावत और रेखा खरेलवा और विद्यार्थी उपस्थित हुए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आयड़ जैन तीर्थ में गूंजा जिन शासन का जयघोष, ध्वज वंदन के साथ हुआ महोत्सव का समापन सकल जैन समाज के 51 महा तपस्वियों को हुआ सम्मान