– श्री महावीर युवा संस्थान महिला प्रकोष्ठ का तपस्वी सम्मान व शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न– प्रशासनिक सेवा में सफलता पर जुहिल कोठारी व अर्चित कण्ठालिया जैन रत्न से सम्मानित– पर्यावरण दिवस पर जैन समाज की हजारों महिलाएं ग्रीन उदयपुर, क्लिन उदयपुर की शपथ लेगी 24 News Update उदयपुर, 27 अप्रेल। सामाजिक संस्थान श्री महावीर युवा मंच संस्थान महिला प्रकोष्ठ की ओर से सोमवार को अशोक नगर स्थित विज्ञान समिति सभागार में तपस्वी नगर निगम की पूर्व महापौर रजनी डांगी एवं सकल जैन समाज के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत, दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष शांतिलाल वेलावत, ओसवाल बड़े साजन सभा के अध्यक्ष कुलदीप नाहर के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर सकल जैन समाज के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत ने कहां कि जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव को वंदन नमन करते हुए अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर तीन या तीन से अधिक वर्षीतप करने वाले 51 महा तपस्वी श्रावक-श्राविकाओं को मेवाड़ी परम्परा के अनुसार सम्मानित किया गया। फत्तावत ने बताया कि जैन समाज की 1000 से अधिक महिलाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर शाम को फतहसागर की पाल पर ग्रीन उदयपुर, क्लिन उदयपुर का संकल्प लेती हुई वाकॉथान करेगी। साथ ही जैन समाज की महिलाएं विश्व मानचित्र में उदयपुर गौरवशाली बने उस दृष्टी से 101 महिलाओं की एक विशेष बिग्रेड बनाई जाएगी। जिससे उदयपुर का महिला समाज सम्पूर्ण राष्ट्र में एक आदर्श समाज के रूप में पहचना जाए इसकी प्रेरणा दी जाएगी। फत्तावत ने कहा कि तप की तपिश में जिन्होंने जीवन को निखारा है, वर्षीतप साधना से आत्मा को संवारा है। अक्षय तृतीया पर नमन है उन महात्माओं को, जिन्होंने संयम से जीवन का सच्चा अर्थ उतारा है। अक्षय तृतीया जैसे पावन पर्व पर उन महान तपस्वियों का सम्मान करने के लिए एकत्रित हुए हैं, जिन्होंने वर्षीतप जैसी कठिन साधना को पूर्ण कर आत्मबल, संयम और श्रद्धा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है। वर्षीतप केवल एक व्रत नहीं, बल्कि यह आत्मसंयम, धैर्य और अटूट विश्वास की पराकाष्ठा है। एक वर्ष तक नियम, अनुशासन और तप के साथ जीवन जीना, वास्तव में साधारण नहीं, बल्कि असाधारण संकल्प का प्रतीक है। ये सभी तपस्वी हमारे समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इनकी साधना हमें यह सिखाती है कि यदि मन में दृढ़ निश्चय और श्रद्धा हो, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। इन्होंने अपने तप से न केवल स्वयं को ऊंचा उठाया है, बल्कि पूरे समाज को धर्म और संयम के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी है।मुख्य अतिथि रजनी डांगी ने अपने उद्बोधन में कहां कि समाज जन तपस्या के कीर्तिमान के साथ साथ अपने आचरण और जीवन शैली के माध्यम से भी औरों को प्रेरित करे। तपस्या कर्म निर्जरा का अनूठा उपक्रम है। विश्व में जैन धर्म ही जिओ और जीने दो की भावना सिखाता है। सभी तपस्वियों की अनुमोदना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की। इस अवसर पर दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष शांतिलाल वेलावत ने बताया कि तपस्या की साधना कठिन है। पूरे वर्ष तक लगातार तपस्या करना और कठिन है। तप से तन के साथ मन को निखारा जा सकता है। ओसवाल बड़े साजन सभा के अध्यक्ष कुलदीप नाहर ने भी अपने विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर प्रशासनिक सेवा में सफलता पर जुहिल कोठारी व अर्चित कण्ठालिया जैन रत्न से सम्मानित किया गया। साथ ही संस्थान की महिला प्रकोष्ठ की पूर्व अध्यक्ष विजयलक्ष्मी गलूंडिया का भी कैट में राष्ट्रीय सह सचिव मनोनीत होने पर सम्मान किया गया। इस अवसर सुमन डामर, मंजू मेहता, पुष्पा सुराणा, हेमलता आंचलिया, लक्ष्मी कोठारी एवं अंशु जैन ने सुन्दर नाट्य प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। नवमनोनित अध्यक्ष सोनल सिंघवी ने महिला प्रकोष्ठ के बारे में जानकारी देते हुए भावी योजना सभी के समक्ष रखी।– इन 51 महा तपस्वियों को हुआ सम्मानआयोजन में महा वर्षीतप करने वाले दौलत बाई बोलिया, आशा बाबेल, शकुंतला सिसोदिया, संपत कुवंर नाहर, सुशीला नाहर, नीलम सुराणा, नाथी देवी तलेसरा, प्रेम देवी गोखरू, पूर्णिमा भूतालिया, यशवन्त पोरवाल, विजयलक्ष्मी मुर्डिया, मंजुलता मोगरा, संजय मेहता, प्रमिला सोलंकी, बसंत कंठालिया, सुमित्रा छाजेड़, लाडजी बाई वाया, पवन गन्ना, लक्ष्मी बैद, मदन देवी लोढ़ा, सुशीला लोढ़ा, पिस्ता देवी सिसोदिया, भूरी देवी सिंघवी, पुष्पा सुराणा, कंचन हरकावत, शकुंतला कोठारी, उषा कोठारी, मि_ालाल तलेसरा, चंद्रकला खाब्या, गिरीश खाब्या, सुशील मेहता, सुनीता बाबेल, पुष्पा कोठारी, कुलदीप नाहर, निर्मला देवी मेहता, अंगूर बाला कटारिया, पुष्पा पोरवाल, निर्मला समिचा वाला, अनामिका सेठिया, ज्योति गौरवाड़ा, शुशीला भाणावत, विजयसिंह भाणावत, वीणा चपलोत, कुसुम चपलोत, निर्मला कच्छारा, अनिता बोकडिय़ा, पुष्पा लोढ़ा, गिरिजा मेहता, कलावती अम्बावत, मीनू नाहर, वैभव चौधरी का मेवाड़ी परम्परानुसार मुकुट, मोदक, शाल और स्मृति चिन्ह से अभिनंदन किया गया। – महिला प्रकोष्ठ की इन सदस्यों ने ली शपथकार्यक्रम के दौरान सकल जैन समाज के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत फत्तावत ने सकल जैन समाज की प्रतिनिधि संस्था श्री महावीर युवा मंच महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सोनल सिंघवी एवं उनकी टीम को आगामी दो वर्ष के लिए पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। टीम में सोनल सिंघवी अध्यक्ष, कल्पना बोहरा, भावना शाह, ममता जैन, अमिता डांगी उपाध्यक्ष, प्रिया झगड़ावत महामंत्री, कल्पना वस्तावत कोषाध्यक्ष, सरोज चित्तौड़ा, चित्रलेखा तलेसरा, हेमलता आंचलिया, शशि सिरोया मंत्री, स्नेह सिरोया, सोनिया जैन विशेष सहयोगी सदस्य, आशा कोठारी, विजय लक्ष्मी गलूंडिया व ऋतु मारू को संरक्षिका पद की शपथ दिलाई।कार्यकम का शुभारंभ अमिता डांगी, कल्पना भाणावत, सरोज चित्तौड़ा, ममता जैन व भारती जैन आदि के सामूहिक मंगलाचरण से हुआ। शब्दों द्वारा स्वागत संस्थान अध्यक्ष अशोक कोठारी द्वारा किया गया तथा आभार महामंत्री प्रिया झगड़ावत द्वारा ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम का सफल बनाने में सुमन डामर, मंजू मेहता, पुष्पा सुराणा, हेमलता आंचलिया, अंशु जैन का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सोनिका जैन ने किया।इस अवसर पर संस्थान अध्यक्ष अशोक कोठारी , महामंत्री विजयलक्ष्मी गलुण्डिया, बीजेएस अध्यक्ष दीपक सिंघवी, जेजेसी अध्यक्ष अरुण मेहता, भूपेंद्र गजावत, महेंद्र तलेसरा, सुनील मारु, मीना कावडिय़ा, नीता छाजेड़ , नीतू गजावत आदि मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आरोग्य प्रोजेक्ट के तहत स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, थेलेसीमिया प्रोजेक्ट एवं सेनेट्री नेपकिन वितरण घर में घुसकर तलवार-चाकू से हमला, दो भाई गंभीर घायल, मुखबिरी के शक में पड़ोसियों ने किया हमला; मां भी चोटिल, आरोपी फरार