24 News Update उदयपुर। वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे पुलिस अभियान “सुदर्शन चक्र-2” के तहत उदयपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे 10 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया है। महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज के निर्देश पर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है। कार्रवाई का संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा श्रीमती अंजना सुखवाल के नेतृत्व में किया गया।अभियान के तहत पुलिस थाना बावलवाड़ा, पहाड़ा, घासा, बाघपुरा और वल्लभनगर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार कई आरोपी लंबे समय से अपनी सकूनत छोड़कर फरार चल रहे थे और गिरफ्तारी से बचने के लिए राजस्थान के बाहर भी ठिकाने बदल रहे थे। बावलवाड़ा थाना पुलिस की कार्रवाई में दो स्थाई वारंटी गिरफ्तारपुलिस थाना बावलवाड़ा की टीम ने वृताधिकारी ऋषभदेव राजीव राडर के सुपरविजन और थानाधिकारी गणपत सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए दो स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आसूचना और तकनीकी सहयोग के आधार पर आरोपियों के संभावित ठिकानों पर अलसुबह दबिश दी।गिरफ्तार आरोपी अनिल पुत्र रामलाल और रामलाल पुत्र फूला निवासी कानपुर, थाना बावलवाड़ा लंबे समय से फरार चल रहे थे। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए गुजरात और मध्यप्रदेश के अलग-अलग इलाकों में छिपते फिर रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।गिरफ्तार स्थाई वारंटीअनिल पुत्र रामलाल, उम्र 27 वर्ष, निवासी गुंदरी फला कानपुर, थाना बावलवाड़ा, रामलाल पुत्र फूला, उम्र 59 वर्ष, निवासी गुंदरी फला कानपुर, थाना बावलवाड़ा, कार्वाई में शामिलपुलिस टीमगणपत सिंह, थानाधिकारी बावलवाड़ा लक्ष्मणलाल, हेड कांस्टेबल सुभाष कुमार, कांस्टेबल शांतिलाल, कांस्टेबल लोकेश रायकवाल, कांस्टेबल, साइबर सेल उदयपुर Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राज्यसभा सांसद गरासिया ने केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री मेघवाल से मिलकर उदयपुर में हाई कोर्ट बेंच की स्थापना का मुद्दा उठाया घासा थाना पुलिस ने स्थाई वारंटी को दबोचा, एनआई एक्ट मामलों में लंबे समय से वांछित चल रहा था आरोपी