कविता पारख 24 News Update निम्बाहेड़ा । कोमी एकता के प्रतीक हजरत केली वाले बाबा साहब के तीन दिवसीय उर्स का समापन कुल की रस्म अदायगी के साथ हुआ। जिसमें अंजुमने इस्लाम कमेटी के सदर शोएब खान लाला, नायब सदर हाजी ख्वाजा हुसैन, बाबा वसीम इरफानी, हसनैन खान, हज़रत घोड़ा देह वाले बाबा साहब उर्स कमेटी के रजा इंदौरी, पप्पु पठान ने बतौर अतिथि शिरकत की। इस मौके पर उर्स कमेटी की और से सभी अतिथियों का दस्तारबंदी एवं गुलपोशी कर इस्तकबाल किया गया। अंजुमन सदर शोएब लाला के उर्स में पहुंचने पर कमेटी मेंबरों ने जोरदार आतिशबाजी कर गर्म जोशी से इस्तकबाल किया, सदर लाला कि जानिब से आस्ताने पर अकीदत की चादर एवं गुलाब के फूल पेश कर देश में अमन चौन खुशहाली की दुआ मांगी। अंजुमन सदर शोएब लाला कि विशेष उपस्थिति में महफिले रंग में कव्वाल सलीम अल्ताफ एवं नदीम जाफर और इकबाल वारसी ने मिलकर मोरे अंगना मोइनुद्दीन आयोरे, जिसको देखो वो दीवाना लगता है, केली वाले बाबा का दीवाना लगता है, उर्से केली वाले बाबा मुबारक हो के नारो के साथ उर्स का समापन हुआ।हजरत केली वाले बाबा उर्स कमेटी के सदर हाजी आमीन खान उर्फ भूरू जागीरदार ने बताया कि उर्स के समापन में गुलशनाबाद से तशरीफ लाए हिंदुस्तान के मशहूर कव्वाल सलीम अल्ताफ एवं राजस्थान के जयपुर से तशरीफ लाए नदीम जाफर और इक़बाल वारसी ब्रदर्स ने अपने सूफी कलाम पेश कर खूब दाद बटोरी। आखरी में दोनो कव्वालों ने मिलकर कुल कि मेहफील में तूतीऐ हिन्द हजरत अमीर खुसरो द्वारा 800 साल पूर्व रचित आज रंग है री माँ, रंग है री पढ़ा तो पूरी महफिल मे बैठे आशिके रसूल झूम उठे। इस मौके पर उर्स में अतिथि अंजुमन सदर, उर्स कमेटी के पदाधिकारीयों एवं अकीदतमंदो ने दिल खोल कर कव्वालो को ईनाम का नजराना पेश किया। उसके बाद सभी जायरीनों को कुल का छींटा लगा कर कुल की रस्म अदा की गई। तत्पश्यात तिलावते कलामे पाक के बाद शिजरा पढा व फातेहा ख्वानी कर देश में अमन चौन खुशहाली कि दुआ मांगी व उर्स में तशरीफ लाए सभी जायरीनों को लंगर तकसीम किया गया।इस मौके पर उर्स संयोजक सिराज शेख उर्फ राजू चाचा, कोषाध्यक्ष इमरान खान, नयाब सदर जमील खान उर्फ भाया बैट्री, हुसैन खान, जॉइंट कोषाध्यक्ष नासिर उस्ताद, इरफान खान, राजा उस्ताद, मोहसिन खान, लाला मेवाफरोश, शराफत मेवाफरोश, सदाम खान, हेदर मेव, असलम नियारगर, हाजी अख्तर पटेल, सादिक हुसैन, मतलूब अजमेरी, अयाज खान, अनीस खान, वसीम पोता, अतक खान सहित बड़ी संख्या में जायरीन मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जिला प्रमुख अहीर एवं प्रधान धाकड़ ने किया पौधरोपण लायंस गोल्ड निम्बाहेड़ा की नवीन कार्यकारिणी गठित