उदयपुर, 23 मई 2026। पुलिस थाना सविना ने हत्या के प्रयास के मामले में पिछले एक वर्ष से फरार चल रहे आदतन आरोपी सैयद जावेद अली उर्फ जिम्मी उर्फ लाला को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त आई-20 कार भी जब्त की गई है। कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज द्वारा चलाए जा रहे अभियान “सुदर्शन चक्र-2” के तहत जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा तथा नगर पूर्व वृताधिकारी सूर्यवीर सिंह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी गजवीर सिंह सोलंकी और टीम ने आसूचना एवं तकनीकी सहयोग से आरोपी को दबोचा। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ प्रकरण संख्या 234/2025 में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है। आरोपी निवासी एसबी नगर सेक्टर-14 थाना गोवर्धनविलास उदयपुर का रहने वाला है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में मारपीट, हत्या के प्रयास तथा मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। आरोपी डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाना तथा उदयपुर जिले के बाघपुरा थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के मामलों में भी वांछित चल रहा था। कार्रवाई में थाना प्रभारी गजवीर सिंह सोलंकी, उप निरीक्षक लादू जाट, सहायक उप निरीक्षक लालसिंह राव तथा कांस्टेबल छगनलाल, मांगीलाल, खरताराम, सुशील कुमार और महिला कांस्टेबल कल्पना शामिल रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अब विश्वविद्यालय पढ़ाए गए पाठ्यक्रमों के उद्देश्य हासिल हुए या नहीं उसके मूल्यांकन के लिए तैयार होगी पालिसी: प्रो. भाणावत 22 साल से फरार दो उद्घोषित अपराधी गुजरात से गिरफ्तार