24 News Update निंबाहेड़ा (कविता पारख)। संत श्री दिग्विजय रामजी महाराज के 33वें जन्मोत्सव के पावन अवसर पर सोनी (माहेश्वरी) परिवार द्वारा नगर में निकाली गई भव्य वाहन रैली में कांग्रेसजनों सहित बड़ी संख्या में नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता प्रदान की।राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की ओर से चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष पूरन आंजना, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा एवं नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बंशीलाल राईवाल ने वाहन रैली के रथ में विराजित संत श्री दिग्विजय रामजी महाराज का माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। रैली के आदर्श कॉलोनी स्थित स्वामी विवेकानंद सर्कल पर पहुंचने पर कांग्रेसजनों ने पुष्पवर्षा कर रैली का स्वागत किया तथा गुरुदेव से आशीर्वाद प्राप्त किया।कांग्रेस पदाधिकारियों की सम्मानजनक उपस्थिति में जिला कांग्रेस कमेटी चित्तौड़गढ़ के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम झंवर, संगठन महासचिव, नगर कांग्रेस कमेटी रविप्रकाश सोनी, अध्यक्ष निम्बाहेड़ा विधानसभा युवा कांग्रेस जसवंत सिंह आंजना, महावीर पालेचा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, युवा कार्यकर्ता, वरिष्ठ कांग्रेसजन और नगर के गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम बुधवार सायं 4 बजे आयोजित हुआ। संत शिरोमणि दिग्विजय राम के आगमन पर किया भव्य स्वागत अभिनंदनलायंस क्लब निम्बाहेड़ा की संस्कार निर्माण गतिविधि के अनुरूप और क्लब के सक्रिय सदस्य श्यामसुंदर माहेश्वरी, सूर्यप्रकाश माहेश्वरी, कन्हैया माहेश्वरी एवं परिवार द्वारा अपने पारिवारिक धार्मिक, आध्यात्मिक और सामाजिक परंपरा के तहत बुधवार सुबह गोसेवा व गोपूजन एवं अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के प्रमुख संत व प्रखर वक्ता संत दिग्विजय राम का नगरवासियों को सान्निध्य प्राप्त हुआ।संत के नगर आगमन पर लायंस क्लब निम्बाहेड़ा द्वारा पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। क्लब अध्यक्ष नानालाल भूतड़ा, सचिव सुनील डुंगरवाल, डॉ. जे.एम. जैन, जी.आर. गर्ग, श्यामलाल भराड़िया, सुरेश तोतला, विजय कुमार आगार, अरविन्द मुन्दड़ा, अरविन्द खंडेलवाल, कुंज बिहारी अग्रवाल, विनोद कुमार माहेश्वरी, दिलीप पामेचा, शुभम चपलोत, पूनीत चिमनानी, सौम्य चपलोत सहित भारत विकास परिषद के सदस्य उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation नरसिंहगढ़ टोल पर ग्रामीणों का आक्रोश ट्रैक्टर तक फ्री नहीं निकालते टोल कर्मी’ मामला सदर पुलिस थाना तक पहुंचा लायंस क्लब निम्बाहेड़ा ने स्कूली बच्चों को बांटे स्वेटर