उदयपुर। शहर में चेन स्नेचिंग की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार को जैन समाज की शोभायात्रा के दौरान बदमाशों ने भीड़ का फायदा उठाकर तीन महिलाओं के गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र छीन लिए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर सवीना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित महिलाओं की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।जानकारी के अनुसार, मुनि आदित्य सागर महाराज ससंघ के मंगल प्रवेश के उपलक्ष्य में सेक्टर-11 क्षेत्र में शोभायात्रा निकाली जा रही थी। धार्मिक आयोजन में करीब एक हजार से अधिक महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल थे। शोभायात्रा आलोक स्कूल से जैन मंदिर की ओर बढ़ रही थी। इसी दौरान भीड़ में घुसे बदमाशों ने अलग-अलग स्थानों पर तीन महिलाओं को निशाना बनाया। रेणुका जैन (53) पत्नी गजेन्द्र कुमार जैन निवासी गोवर्धन विलास के गले से करीब ढाई तोला सोने का मंगलसूत्र, लीलादेवी सिंघवी (75) पत्नी जीवनलाल निवासी नेमीनाथ कॉलोनी के गले से करीब डेढ़ तोला सोने की चेन तथा इन्द्रदेवी जैन (56) पत्नी झमकलाल जैन निवासी सर्वऋतु विलास के गले से करीब डेढ़ तोला सोने का मंगलसूत्र छीन लिया गया।घटना के समय शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे और पुलिस बल भी तैनात था, इसके बावजूद बदमाश भीड़ का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम देने में सफल रहे। तीनों घटनाएं अलग-अलग स्थानों पर हुईं, जिससे शोभायात्रा में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। संदिग्धों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।गौरतलब है कि शहर में चेन स्नेचिंग की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इससे एक दिन पहले ही हिरण मगरी थाना क्षेत्र में भी इसी तरह की वारदात हुई थी। लगातार दूसरी घटना के बाद शहर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। तकलीफदेह स्मृति को ताजा कर दिया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कैट उड़ान एग्जिबिशन 2.0 का समापन: 45 महिला संगठनों की 300 महिला शक्ति स्तंभ ‘पिलर ऑफ स्ट्रेंथ अवॉर्ड’ से सम्मानित 250 से अधिक विप्र प्रतिभाओं एवं विभूतियों का सम्मान, सिविल सेवा में चयनित युवाओं ने साझा किए सफलता के मंत्र