उदयपुर, 12 जुलाई।
महिला सशक्तिकरण और स्थानीय उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कैट वूमेन विंग उदयपुर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘कैट उड़ान एग्जिबिशन 2.0’ का तीसरा एवं अंतिम दिन उत्साह, सम्मान और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। अंतिम दिन खरीदारी के लिए शहरवासियों की भारी भीड़ उमड़ी और महिलाओं द्वारा लगाए गए 100 से अधिक स्टॉलों पर दिनभर जमकर खरीदारी हुई। वहीं हाउजी प्रतियोगिता ने भी आगंतुकों का भरपूर मनोरंजन किया, जिसमें प्रतिभागियों ने 20 हजार रुपये तक के आकर्षक पुरस्कार जीते।

कैट की राष्ट्रीय संयुक्त सचिव (महासचिव), सदस्यता एवं नेटवर्किंग संयोजक, राष्ट्रीय वूमेन विंग की अध्यक्ष एवं कैट वूमेन विंग उदयपुर की अध्यक्ष विजयलक्ष्मी गलूंडिया ने बताया कि प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमियों को अपने व्यवसाय के विस्तार के लिए सशक्त मंच उपलब्ध कराना तथा उनके उत्पादों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय आयोजन को उदयपुरवासियों का भरपूर स्नेह, सहयोग और उत्साहजनक प्रतिसाद मिला, जिससे आयोजन पूरी तरह सफल रहा।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सीपीएस एवं रॉकवुड्स स्कूल की डायरेक्टर अलका शर्मा थीं। समापन अवसर पर आयोजकों ने सभी अतिथियों, प्रायोजकों, प्रतिभागियों, महिला संगठनों, मीडिया प्रतिनिधियों तथा शहरवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आयोजन की सफलता का श्रेय सभी के सहयोग और सहभागिता को दिया।

45 महिला संगठनों की 300 महिला शक्ति स्तंभों का सम्मान

कैट वूमेन विंग उदयपुर की सचिव डॉ. सोनू जैन एवं कोषाध्यक्ष चयनिका गलूंडिया ने बताया कि ‘पिलर ऑफ स्ट्रेंथ अवॉर्ड’ के अंतर्गत उदयपुर के 45 महिला संगठनों की लगभग 300 महिला सदस्यों का सम्मान किया गया। ये वे महिलाएं हैं जिन्होंने अपने-अपने संगठनों की स्थापना, विकास और वर्षों से उनके सफल एवं सतत संचालन में तन, मन और धन से उल्लेखनीय योगदान दिया है। सम्मान प्राप्त करने के बाद सभी महिलाओं ने गर्व और सम्मान की अनुभूति व्यक्त की।

सभी सम्मानित महिला शक्ति स्तंभों को आरती-चिन्ह एवं उपरना पहनाकर कैट वूमेन विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष संगीता पाटिल तथा कैट की राष्ट्रीय प्रदर्शनी एवं व्यापार मेला संयोजक नीलम विजयवर्गीय ने सम्मानित किया।

हाउजी प्रतियोगिता में 20 हजार तक के पुरस्कार

हाउजी प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और विजेताओं को 20 हजार रुपये तक के आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। डिजिटल प्रमोशन डायरेक्टर साक्षी भट्ट ने बताया कि हाउजी प्रतियोगिता के पुरस्कारों को कॉस्मोडेंट की डायरेक्टर दक्षिता घग्गर, एनआईसीसी की डायरेक्टर डॉ. स्वीटी छाबड़ा तथा डिसाइड कंपनी द्वारा प्रायोजित किया गया। प्रदर्शनी में आए सभी आगंतुकों को भी डिसाइड कंपनी की ओर से उपहार एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के सफल संचालन में कल्पना चोरडिया, नेहा माहेश्वरी, विभा जैन, संगीता मूंदड़ा, नमिता कोठारी, ललिता सियाल, सीमा मेहता, रुखसाना साबुनवाला, रुचि चोरडिया तथा कविता बलदेवा का विशेष सहयोग रहा।

आयोजन को सफल बनाने में इनकी रही अहम भूमिका

आयोजन को सफल बनाने में रुखसाना साबुनवाला, डॉ. सीमा सिंह भाटी, बृजराज राठौड़, कुसुम मेहता, उर्मिला जैन, मंजुला गैलडा, दक्षिता घग्गर, अलीफिया मेहंदी, संगीता मुंदड़ा, नैना जैन, विभा जैन, नवनीत कौर छाबड़ा, नेहा माहेश्वरी, कविता श्रीवास्तव, डॉ. रेखा सोनी, डॉ. ममता धूपिया, विजेता मेहता, स्नेहा मलानी, मीरा मजूमदार, ललिता सियाल, सीमा मेहता, कल्पना चोरडिया, कविता बलदेवा, अनीता नाहर, अनीता माहेश्वरी, डॉ. शानू लोढ़ा, सुमन खोईवाल, नमिता कोठारी, कृतिका बलदेवा, अनीता वाधवानी, निर्मला सोनी, रुचि चोरडिया, ऋतु भटनागर, अंकिता जैन, मधुबाला जायसवाल एवं सुनीता वेलावत सहित पूरी आयोजन समिति ने सक्रिय रूप से व्यवस्थाओं का संचालन कर प्रदर्शनी को सफल बनाया।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading