24 News Update नई दिल्ली। देश को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की महाशक्ति बनाने के दावे के बीच चल रहे इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में ऐसा दृश्य सामने आया कि AI भी शर्म से हैंग हो जाए। नोएडा स्थित गलगोटिया यूनिवर्सिटी को सरकार ने एक्सपो एरिया से बाहर का रास्ता दिखा दिया, क्योंकि यहां प्रदर्शित ‘देसी’ रोबोटिक डॉग चाइनीज निकला। मजे की बात तो ये निकली कि इस पर डीडी न्यूज की ओर से कार्यक्रम बना कर इसे शानदार बताया गया। इस वीडियो के अब लोग सोशल मीडिया पर मजे ले रहे हैं। युनिवर्सिटी की मान्यता और फेकल्टी पर भी प्रश्न चिन्ह लगा रहे हैं।दरअसल समिट में यूनिवर्सिटी की ओर से एक रोबोटिक डॉग पेश किया गया, जिसे मंच से पूरे आत्मविश्वास के साथ ‘ओरियन’ बताया गया और कहा गया कि इसे गलगोटिया यूनिवर्सिटी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने तैयार किया है। दावा किया गया कि यह निगरानी, मॉनिटरिंग और कैंपस पेट्रोलिंग में सक्षम है—यानी चौकीदार से लेकर प्रोफेसर तक, सब एक ही बॉडी में।लेकिन वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर दौड़ा, टेक एक्सपर्ट्स ने तुरंत पहचान लिया कि यह कोई नवाचार नहीं बल्कि चीन की Unitree Robotics का मशहूर Go2 है, जो बाजार में 2 से 3 लाख रुपए में उपलब्ध है। मतलब रिसर्च लैब से नहीं, ई-कॉमर्स कार्ट से निकला डॉग।विवाद बढ़ा तो यूनिवर्सिटी ने बयान जारी कर कहा—“हमने यह रोबोटिक डॉग बनाया नहीं है, बल्कि इसे छात्रों के सीखने के लिए खरीदा है। यह चलता-फिरता क्लासरूम है, जहां छात्र प्रयोग कर रहे हैं।” सरल शब्दों में—डॉग हमारा नहीं, आइडिया हमारा है।मगर कहानी यहीं नहीं रुकी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने यूनिवर्सिटी के दावे पर ‘कम्युनिटी नोट’ जोड़ दिया और साफ लिखा कि यह कहना भ्रामक है कि यूनिवर्सिटी ने इसे अपना बताकर पेश नहीं किया। यानी फैक्ट-चेक ने AI से पहले ही इंसानों का होमवर्क पकड़ लिया।राजनीति ने इस रोबोटिक डॉग को तुरंत चुनावी मैदान में उतार दिया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने AI के नाम पर दुनिया में भारत का मजाक बनवाया। पार्टी ने कहा कि AI समिट में चीन के रोबोट्स को भारतीय बताकर दिखाया जा रहा है और इसमें केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव भी शामिल हैं। राहुल गांधी ने तंज कसते हुए कहा कि यह AI समिट इनोवेशन का मंच नहीं, बल्कि एक “पीआर तमाशा” बन गया है—जहां भारत का डेटा बिकने को रखा है और चीन के प्रोडक्ट्स का प्रदर्शन हो रहा है। क्या है यूनिट्री Go2 रोबोटिक डॉगयूनिट्री Go2 चीन की यूनिट्री रोबोटिक्स कंपनी का एआई-पावर्ड रोबोटिक डॉग है। इसमें 4D LiDAR तकनीक लगी है, जिससे यह सीढ़ियां चढ़ सकता है, ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर चल सकता है और बाधाओं को पहचान सकता है। यह वॉयस कमांड पर काम करता है और रिसर्च व शिक्षा के क्षेत्र में इस्तेमाल होता है। कीमत करीब 2–3 लाख रुपए बताई जाती है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मुंबई से आई खाटूश्याम पदयात्रा का स्वागत, सुंदरवास में होगा फागोत्सव भजन संध्या 900 करोड़ का JJM घोटाला: 9 अफसर 3 दिन की ACB रिमांड पर