उदयपुर, 16 फरवरी। श्री श्याम सेवा ट्रस्ट की ओर से आज खाटूश्याम फागोत्सव भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दोपहर 3 बजे से सायंकाल तक पोद्दार हाउस, पद्मिनी मार्ग, सुंदरवास में होगा। ट्रस्ट अध्यक्ष शशिकांत खेतान ने बताया कि प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुरूप 71वीं पैदल पदयात्रा पर निकले श्याम भक्त मुंबई से चंद्र प्रकाश ढाढंण तथा पुणे से कपिल शर्मा अपने निशान यात्रा दल के साथ खाटूश्याम जी की ओर पदयात्रा करते हुए उदयपुर पधार रहे हैं। इसी उपलक्ष्य में उनके स्वागत स्वरूप कीर्तन एवं फागोत्सव भजन संध्या आयोजित की जा रही है।कार्यक्रम में सूरत से कृष्णा दोलावत, उदयपुर से केमिता राठौड़ एवं अंजलि चिराग आचार्य श्याम बाबा के फागोत्सव भजनों की प्रस्तुति देंगे। भजनों की संगत ढप-चंग की थाप पर होगी। संगीत व्यवस्था सूरत के छिन्नू सिसोदिया म्यूजिकल ग्रुप द्वारा की जाएगी, जबकि दरबार श्रृंगार सेवा जयपुर के साँवरिया डेकोरेटर करेंगे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation नारी सशक्तिकरण की नई उड़ान: महिला उद्यमिता को अंतरराष्ट्रीय कलाकार देंगे वैश्विक पहचान गजब की इंटरनेशनल ‘कुत्ता’ फजीहत….गलगोटिया यूनिवर्सिटी AI समिट से बाहर, चीन के रोबोटिक कुत्ते को बताया मेड इन इंडिया रिसर्च प्रोडक्ट