24 News Update उदयपुर। उत्तर भारतीय विकास संस्थान द्वारा शुक्रवार, 6 फरवरी 2025 को उदयपुर जिले के राजकीय प्राथमिक विद्यालय, देईमाता में अध्ययनरत निर्धन एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को नि:शुल्क स्वेटर वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य शीत ऋतु के दौरान विद्यार्थियों को ठंड से बचाना तथा उनकी पढ़ाई प्रभावित न होने देना रहा। स्वेटर वितरण कार्यक्रम में उदयपुर ग्रामीण विधायक श्री फूलसिंह मीणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने संस्थान के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण अंचलों में शिक्षा को मजबूत करने के लिए समाज के सभी वर्गों को आगे आना चाहिए। उत्तर भारतीय विकास संस्थान के अध्यक्ष श्री अजब सिंह यादव ने बताया कि दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में अध्ययनरत बच्चों को सर्द हवाओं से बचाकर उन्हें नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित करना ही इस पहल का मुख्य उद्देश्य है।
कार्यक्रम में पूर्व प्रधान श्री तखत सिंह, वर्तमान सरपंच, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं मातृशक्ति की उपस्थिति रही। विद्यालय की प्रधानाध्यपिका श्रीमती सीमा सोनी ने संस्थान अध्यक्ष श्री अजब सिंह यादव सहित संस्थान के समस्त पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका श्रीमती यशवंती सालवी द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारी श्री बी.डी. यादव, श्री चन्द्रमा सिंह यादव, श्री प्रभु दयाल विक्कल, श्री रामचन्द्र शर्मा के साथ ग्रामीण क्षेत्र से श्री चतरा जी, श्री कसा जी, श्री कमल जी, श्री रतना जी, श्री मगन जी, वार्डपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम से संबंधित जानकारी संस्थान अध्यक्ष श्री अजब सिंह यादव द्वारा दी गई।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.