24 News Update Udaipur. श्री चतुर्भुज हनुमान राष्ट्रीय व्यायामशाला हरिदास जी की मगरी मे चल रहे बीस दिवसीय निःशुल्क ग्रीष्मकालीन कुश्ती प्रशिक्षण शिविर मे आज पूर्व अंतराष्ट्रीय कुश्ती कोच व रेफरी ओर मलखम्ब के भी शानदार खिलाडी रहे कैलाश पालीवाल ने बाल पहलवानो को कुश्ती खेल के बारे मे जानकारी के साथ ही पहलवानो को बताया की वह कुश्ती करते हुए अपने भविष्य को कैसे आगे बढ़ा सकते है कोच पालीवाल ने बताया की भारत सरकार ओर राजस्थान सरकार की ओर से खेलो को बढ़ावा देने के लिए खिलाड़ियों के लिए कई शानदार स्कीम लाई जा रही है जो सराहनीय हैकुश्ती कोच पालीवाल ने पहलवानो को मंत्र दिया की कुश्ती खेल मे कामियाबी चाहिए तो खिलाडी को अपने माता पिता व अपने गुरु के प्रति समर्पित रहना चाहिए तभी उच्च स्तर प्राप्त किया जा सकता हैव्यायामशाला संचालक कृष सेन ने पालीवाल का आभार प्रकट कर स्वागत किया राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के कुश्ती कोच हेमंत अठवाल ने बताया की निशुल्क कुश्ती प्रशिक्षण शिविर मे अब तक पचास से भी ज्यादा नये पहलवान अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके है कुश्ती के साथ ही पहलवानो के लिए दूध,फल,मुगफली,गुड़,चने,प्रोटीन की व्यवस्था भीलवाड़ा के पहलवान व समाजसेवी कुश कुमार,उदयपुर के भामाशाह जलामचंद जैन,बरवीर सिंह दिग्पाल,मुकेश जैन,सिद्धार्थ शर्मा,भूपेश शर्मा,रणवीर सिंह दिग्पाल द्वारा सुबह-शाम व्यायामशाला मे की गई हैइन पहलवानो को प्रशिक्षण कोचकेशुलाल भील, शारीरिक शिक्षक हरीश यादव द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा हैइस अवसर पर वरिष्ठ पहलवान दिपक मोदी,दिलीप कल्याणा, लोकेश कुमावत,सुरेंद्र सिंह चौहान आदि मौजूद रहे Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा में अल्पाहार वितरण की व्यवस्था का निर्णय उदयपुर में रातभर झमाझम बारिश: दूधतलाई प्रवेश द्वार से गिरा मलबा, कई इलाकों में पेड़ गिरे, गोगुंदा और झाड़ोल में सबसे अधिक वर्षा दर्ज