महिला सदस्यों को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से मजबूत कर उनका आर्थिक उत्थान करना है लक्ष्य 24 News Update उदयपुर। श्री मेवाड़ वागड़ प्रान्तीय दिगम्बर जैन दसा नरसिंहपुरा महासभा महिला परिषद के तत्वावधान में महिला सशक्तिकरण उद्यमी मंच का गठन महासभा कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा सेक्टर 14 स्थित मेवाड़ वागड छात्रावास भवन में किया गया। मंच का गठन करते हुए गुणमाला भुलावत ने कहा कि इस मंच से जुड़ी हुई समस्त महिला सदस्यों को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से मजबूत कर उनका आर्थिक उत्थान करना है।उपाध्यक्ष रीटा जैन ने बताया कि इस मंच के माध्यम से महिलाओं को घर की जिम्मेदारियों के साथ-साथ आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए स्वरोजगार तथा जो महिलाएँ पहले से स्वरोजगार कर रही है, उनको वर्तमान परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए अपने व्यवसाय को बढ़ाने हेतु प्रेरित करने का मंच प्रदान किया गया। इस मंच का मुख्य का उद्देश्य यह है कि महिलाओं द्वारा महिलाओं की समस्याओं का समाधान तथा उन्हें धर्माजन एवं परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त करने हेतु अपनी अहम भूमिका का महत्व समझाया जायेगा। इसमें जुड़ी महिलाओं को परिवार से सामंजस्य बिठाते हुए आय-अर्जन करने हेतु व्यवसाय की जानकारी प्रदान की जायेगी। अध्यक्ष लक्ष्मी वोरा एवं महामंत्री अनिता वाणावत ने संयुक्त रूप से बताया कि सशक्तिकरण उद्यमी मंच में अभी तक कुल 21 महिलाओं को सम्मिलित किया गया है। इस मंच का उद्घाटन स्थानीय सक्रिय महासभा कार्यकारिणी सदस्यों प्रीति बाला कंठालिया, मीना रत्नावत, ज्योति फांदोत, साधना दलावत, रानू कंठालिया, सीमा लुणदिया, कुसुम कंठालिया, भाविका पचोरी, अलका कोठारी एवं नीलम भावोत द्वारा किया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation महावीर साधना एवं स्वाध्याय समिति अम्बामाता में हुआ दो संतों का मिलन साध्वी जयदर्शिता संघ का आयड़ तीर्थ में चातुर्मासिक मंगल प्रवेश 28 को