24 News Update खेरवाड़ा, पुलिस महानिदेशक राजस्थान राजीव कुमार शर्मा द्वारा एमबीसी कार्यालय एवं परिसर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के पश्चात डीजीपी द्वारा अधिकारियों एवं कार्मिकों को संबोधित करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए। एमबीसी जवानों द्वारा डीजीपी के स्वागत में गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया गया। डीजीपी द्वारा एमबीसी परिसर में वृक्षारोपण कर अधिकारियों एवं कार्मिकों को पर्यावरण संरक्षण हेतु निर्देशित किया गया साथ ही डीजीपी द्वारा परिसर में निर्मित नए 60 मेन बेरिक का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया गया। डीजीपी शर्मा का लगभग डेढ़ से 2 घंटे का खेरवाड़ा में प्रवास रहा। पुलिस महा निदेशक द्वारा एमबीसी, पीटीएस और जिला पुलिस उदयपुर के अधिकारियों एवं जवानों की संपर्क सभा ली गई, जवानों की समस्याओं को सुना एवं निस्तारण करने का आश्वासन भी प्रदान किया। कार्यक्रम में उदयपुर की रेंज आईजी गौरव श्रीवास्तव, एमबीसी कमांडेंट निरंजन चारण, डिप्टी कमांडेंट मनजीत सिंह, पीटीएस के कमांडेंट नरपत सिंह, एमबीसी के सहायक कमांडेंट जितेंद्र सिंह और एमबीसी, पीटीएस एवं जिला पुलिस उदयपुर के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के संदर्भ में जागरूकता व्याख्यान कार्यक्रम राजस्थान में आवारा कुत्तों को लेकर 13 सूत्री गाइडलाइन जारी, छह माह से छोटे पिल्ले और पिल्लों वाली मादा श्वान को नहीं पकड़ा जाएगा : स्वायत्त शासन विभाग