- श्री खाटू श्याम मित्र मण्डल ट्रस्ट की ओर से 8 से 10 मई तक श्री श्याम महोत्सव
24 news update उदयपुर। श्री खाटू श्याम मित्र मण्डल ट्रस्ट की ओर से 8 से 10 मई तक आयोजित हो रहे 9वें भव्य श्री श्याम महोत्सव के दौरान पहली बार उदयपुर में समुंद्र की थीम पर बाबा का दरबार सजाया जाएगा। दरबार में थ्री डी सेटअप तैयार होगा जिसमें ग्राफिक डिजाइन का भी पहली बार प्रयोग होगा।
बाबा का दरबार सजाने वाली टीम के मुखिया दिल्ली के नवीन कसेरा और इनकी टीम ने दरबार की सजावट और थीम को अंतिम रुप दिया। उन्होंने बताया कि पहली बार उदयपुर में समुंद्र की थीम पर दरबार सजाने का प्रयोग होगा जिसमें वासुदेव पानी में बाल स्वरुप श्याम को ले जाते दिखेंगे। यह अपने आप में अलौकिक दृश्य होगा जिसके लिए उनकी टीम ने अभी से तैयारियां शुरु कर दी है। करीब 40 लोगों की टीम 40 फीट उंचा और 80 फीट चौडा दरबार सजाने में लगेगी। यह टीम उदयपुर में 1 मई के बाद काम शुरु कर देगी। टीम की कोशिश रहेगी कि बाबा का दरबार खाटू जैया ही सजाया जाए। कसेरा ने बताया कि मंच पर बाबा श्याम के साथ ही भगवान गणेशजी और सालासर बालाजी की प्रतिमा भी सजाई जाएगी। साथ ही गौ ग्वाल भगवान कृष्ण का विशेष स्वरुप सजाया जाएगा जो अपने आप में अनूठा होगा।
श्री खाटू श्याम मित्र मण्डल ट्रस्ट की ओर से श्याम प्रेमी धीरेंद्र सच्चान, सुनील बंसल व शुभम गर्ग ने बताया कि महोत्सव का आयोजन फतह स्कूल मैदान में होगा। 8 मई को श्री श्याम महोत्सव की शुभारंभ भव्य निशान यात्रा से होगा। इस यात्रा में करीब 1100 श्याम प्रेमी शामिल होंगे। फतह स्कूल मैदान से शाम 6 बजे यह निशान यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरेगी। निशान यात्रा के साथ उदयपुर में पहली बार बाबा खाटू श्याम का नगर भ्रमण भी होगा। निशान यात्रा में शामिल होने के लिए रजिस्टेशन करवाना होगा। इसके लिए 1100 रुपए की भेंट राशि तय की गई जो महोत्सव में ही खर्च की जाएगी। निशान यात्रा में शामिल श्याम प्रेमियों को निशान के साथ प्रसाद प्रदान किया जाएगा। महोत्सव के दूसरे दिन 9 मई को मेहंदी की रस्म होगी जिसमें महिलाएं बाबा की नाम की मेहंदी लगाएगी।
महोत्सव का मुख्य आयोजन 10 मई को श्री श्याम कीर्तन के साथ होगा। यह आयोजन शाम सवा 7 बजे से प्रभु ईच्छा तक चलेगा। श्री श्याम कीर्तन में श्री धाम वृंदावन से नंदू भैया, गुरुग्राम से नरेश सैनी व नजफगढ से बंटू भैया जैसे बडे कलाकारों के साथ ही दिल्ली से महावीर अग्रवाल वासु व मयूर रस्तोगी भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। जयपुर से बुंदू भाई का म्यूजिकल ग्रुप इस आयोजन में शामिल होगा। महोत्सव में छोटा खाटूधाम नजफगढ से गुरु मां उषा बाईजी व गुरु श्री उमानंदजी के साथ ही पंडित पंकज शर्मा का पावन सानिध्य भी मिलेगा।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.