सांसदों ने नेटवर्क समस्याओं से कराया अवगत, नेटवर्क सुधार हेतु सौंपे प्रस्ताव24 News Update उदयपुर। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) उदयपुर द्वारा गठित दूरसंचार सलाहकार समिति की प्रथम बैठक सोमवार को प्रधान महाप्रबंधक कार्यालय, हिरण मगरी स्थित संचार भवन सभागार में आयोजित हुई। बैठक में उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, जालौर सांसद लुंबा राम चौधरी तथा राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उदयपुर दूरसंचार व्यवसाय क्षेत्र के प्रधान महाप्रबंधक हरिप्रसाद मीणा ने समिति के सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए 4जी सैचुरेशन प्रोजेक्ट की प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत उन गांवों में, जहां अब तक कोई भी नेटवर्क सेवा उपलब्ध नहीं थी, कुल 399 मोबाइल टावर लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित था। इनमें से अब तक 281 मोबाइल 4जी टावर स्थापित किए जा चुके हैं और सेवा प्रारंभ कर दी गई है, जबकि शेष टावरों पर कार्य तेजी से जारी है।श्री मीणा ने जानकारी दी कि इस परियोजना के माध्यम से दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में मोबाइल कनेक्टिविटी और हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा सुलभ कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि बीते वित्तीय वर्ष की तुलना में उदयपुर व्यवसाय क्षेत्र ने 8.43 प्रतिशत की ईबीआईटीडीए (ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन से पूर्व की आय) वृद्धि दर्ज की है, जो बीएसएनएल की निरंतर प्रगति का संकेत है।सांसदों ने उठाए नेटवर्क समस्याओं के मुद्देबैठक में उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने पंचायत समिति गिर्वा की ग्राम पंचायत पोपल्टी, वीरपुर की ग्राम पंचायत अमरी (गोगुंदा तहसील), छली पंचायत समिति के गांव बगदरा, रवादिया खुर्द और बगड़ुंडा क्षेत्र के अवाणी गांव, मजाम (गोगुंदा), तथा खेरवाड़ा, लसाड़िया और बड़गांव क्षेत्र के कई गांवों में मोबाइल नेटवर्क समस्याओं का मुद्दा उठाया और त्वरित समाधान की मांग की।राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया ने बीएसएनएल की सेवाओं की अन्य नेटवर्क प्रदाताओं से तुलनात्मक समीक्षा करते हुए संचार सेवा को और बेहतर बनाने के सुझाव प्रस्तुत किए। वहीं, जालौर सांसद लुंबा राम चौधरी ने बताया कि उनके संसदीय क्षेत्र में कुछ स्थानों पर टावर स्थापित हो चुके हैं, परंतु वहां अब तक नेटवर्क कनेक्टिविटी चालू नहीं हो पाई है। उन्होंने ऐसे गांवों की सूची भी बीएसएनएल को सौंपते हुए शीघ्र समाधान की अपेक्षा जताई।बैठक में बीएसएनएल के वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूदबैठक में दूरसंचार सलाहकार समिति के सदस्य जयशंकर राव, बीएसएनएल उदयपुर के महाप्रबंधक महेन्द्र कुमार शर्मा, बांसवाड़ा क्षेत्र के उप महाप्रबंधक सुमित दोसी, एम.बी. पटेल, अशिष शाह और राजमल रेगर सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गिरिराज पालीवाल ने किया तथा आभार उप महाप्रबंधक सुमित दोसी ने व्यक्त किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जिस महाविद्यालय ने शिक्षा, शिक्षण व उच्च पदों पर आसीन किया उसकी चिर स्मरणीय यादें लौट आई है – प्रो दरियाव सिंह चुंडावत जनजाति बालिकाओं के लिए सुनहरा अवसर कृ अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत मिलेगी मेडिकल प्रवेश परीक्षा की निशुल्क तैयारी