24 News Update श्रीनगर। पवित्र अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले बाबा बर्फानी के हिम शिवलिंग की पहली झलक सामने आई है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और तस्वीरों में लगभग 6 से 7 फीट ऊंचा हिम शिवलिंग आकार लेता दिखाई दे रहा है। सुरक्षा में तैनात जवानों ने सबसे पहले बाबा बर्फानी के दर्शन किए।इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई 2026 से शुरू होकर 9 अगस्त 2026 तक चलेगी। पवित्र अमरनाथ गुफा हिमालय की पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला में स्थित है, जहां इन दिनों तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है और भारी बर्फबारी का दौर जारी है। मार्गों पर अब भी भारी बर्फबारीयात्रा मार्गों पर सामान्य स्थानों पर 6 से 8 फीट तक तथा हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों में 10 से 12 फीट तक बर्फ जमी हुई है। सीमा सड़क संगठन द्वारा बालटाल मार्ग पर लगभग 9 किलोमीटर और नुनवान-पहलगाम मार्ग पर करीब 8 किलोमीटर ट्रैक से बर्फ हटाने का कार्य पूरा किया जा चुका है।यात्रा को सुगम बनाने के लिए मार्गों को चौड़ा करने, सतह सुधारने, रिटेनिंग वॉल और कल्वर्ट निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। अधिकारियों के अनुसार 15 जून तक दोनों प्रमुख मार्ग पूरी तरह तैयार कर दिए जाएंगे। आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे बेस कैंपइस बार यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए बेस कैंप में पारंपरिक टेंटों के स्थान पर प्री-फैब्रिकेटेड और फाइबर संरचनाएं तैयार की जा रही हैं। इन संरचनाओं में 48 कमरे बनाए गए हैं तथा प्रत्येक कमरे में संलग्न स्नानगृह और गर्म-ठंडे पानी की सुविधा उपलब्ध रहेगी।इसके अलावा प्रत्येक भवन में पैंट्री की व्यवस्था भी की जा रही है। प्रशासन का मानना है कि इससे श्रद्धालुओं को कठिन मौसम में अधिक सुरक्षित और आरामदायक आवास सुविधा मिल सकेगी। संवेदनशील क्षेत्रों को घोषित किया गया नो-एंट्री जोनबादल फटने और अचानक बाढ़ की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए इस बार संवेदनशील क्षेत्रों में शिविर नहीं लगाए जाएंगे। प्रशासन ने जोखिम वाले स्थानों को तीर्थयात्रियों के लिए नो-एंट्री जोन घोषित किया है। बालटाल और नुनवान मार्गों पर पुलों और रास्तों को भी मजबूत किया गया है। अब तक 3.6 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरणअमरनाथ यात्रा के लिए अब तक 3.6 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। यात्रा के लिए पंजीकरण पंजाब नेशनल बैंक, जम्मू-कश्मीर बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यस बैंक की निर्धारित शाखाओं के माध्यम से किया जा रहा है। अधिकारियों को उम्मीद है कि इस वर्ष यात्रियों की संख्या 5 लाख से अधिक पहुंच सकती है। पिछले वर्ष 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation दो पत्नियों को साथ रखने की जिद में हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, एक घंटे तक चला ड्रामा