24 News Udpate धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पारिवारिक विवाद के बीच एक युवक हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया और दोनों पत्नियों को एक साथ रखने की मांग करने लगा। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। करीब एक घंटे की मशक्कत और समझाइश के बाद युवक सुरक्षित नीचे उतरा।मामला भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम भेंड्रा का है। यहां रहने वाला 30 वर्षीय यादराम साहू खेती-किसानी का काम करता है। बताया गया कि उसने वर्ष 2019 में पहली शादी की थी। बाद में एक युवती से प्रेम संबंध होने पर वर्ष 2022 में दूसरी शादी भी कर ली।शुरुआत में दोनों पत्नियां एक ही घर में रह रही थीं, लेकिन आपसी विवाद और झगड़ों के कारण बाद में दूसरी पत्नी अलग रहने लगी। युवक लगातार दोनों को एक साथ रखने की कोशिश कर रहा था, लेकिन दोनों महिलाएं इसके लिए तैयार नहीं थीं।शनिवार को इसी बात को लेकर घर में फिर विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि उस समय युवक शराब के नशे में था। विवाद के बाद वह ट्रैक्टर लेकर गांव के पास स्थित हाईटेंशन ट्रांसमिशन लाइन के टावर तक पहुंच गया और करीब 50 फीट ऊंचाई पर चढ़कर बैठ गया।टावर पर चढ़ने के बाद युवक मोबाइल फोन के जरिए परिजनों और ग्रामीणों से लगातार संपर्क करता रहा। उसने साफ कहा कि जब तक उसकी दोनों पत्नियां एक साथ रहने के लिए तैयार नहीं होंगी, वह नीचे नहीं उतरेगा।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस पेट्रोलिंग टीम और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवक से लगातार बातचीत कर उसे समझाने का प्रयास किया।करीब एक घंटे तक चले समझाइश के बाद युवक इस शर्त पर नीचे उतरने के लिए तैयार हुआ कि उसका वीडियो नहीं बनाया जाएगा। हालांकि मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।नीचे उतरने के बाद युवक को उसके परिजनों और ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों के सुपुर्द कर दिया गया।सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया कि डायल-112 के माध्यम से सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची थी। प्रारंभिक जांच में युवक के शराब सेवन और पारिवारिक विवाद से परेशान होने की बात सामने आई है। पुलिस ने परिवार को आपसी विवाद सुलझाने तथा आवश्यक परामर्श लेने की सलाह दी है। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सीबीएसई के स्पष्टीकरण से विद्यार्थियों को मिलेगा विश्वास : डॉ. शैलेन्द्र सोमानी — पोस्ट-रिजल्ट प्रक्रिया को लेकर बोर्ड ने जारी किया महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण बाबा बर्फानी के प्रथम दर्शन : अमरनाथ गुफा में आकार लेने लगा हिम शिवलिंग, 3 जुलाई से अमरनाथ यात्रा