24 News Update राजसमंद, 11 जुलाई। शहर के 100 फीट रोड स्थित जॉकी शोरूम में शनिवार सुबह शॉर्ट सर्किट और इनवर्टर में हुए विस्फोट के बाद आग लग गई। घटना के समय शोरूम बंद था, जिससे अंदर तेजी से धुआं भर गया और कपड़ों सहित पूरे शोरूम में कालिख की मोटी परत जम गई। आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।सूचना मिलते ही नगर परिषद की दमकल और राहत टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि शोरूम के कांच नहीं टूटे, जिससे आग आसपास की दुकानों और भवनों तक नहीं फैल सकी और बड़ा हादसा टल गया।फायर कर्मचारी पूरण पुरी गोस्वामी ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर शोरूम के पीछे रखे इनवर्टर में आग लगी हुई थी। इनवर्टर में विस्फोट के बाद आग ने शोरूम में रखे कपड़ों, फर्नीचर और अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया।घटना के समय शोरूम बंद होने के कारण अंदर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। इसी वजह से काफी देर तक धुआं अंदर ही भरता रहा, जिससे कपड़ों और फर्श पर कालिख जम गई। शोरूम में फायर सेफ्टी उपकरण मौजूद थे, लेकिन दुकान बंद होने के कारण उनका तत्काल उपयोग नहीं किया जा सका।जानकारी के अनुसार नगर परिषद ने एक माह पहले ही व्यापारिक प्रतिष्ठानों को फायर सेफ्टी संबंधी नोटिस जारी किए थे। फिलहाल शोरूम में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग बुझाने की कार्रवाई में पूरण पुरी गोस्वामी, दिलीप मेघवाल, प्रकाश रेगर सहित दमकल कर्मियों की टीम शामिल रही। शोरूम संचालक से घटना के संबंध में तत्काल संपर्क नहीं हो सका। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation देशनोक से जयपुर तक 600 किमी पदयात्रा पर निकले महिपाल सिंह मकराणा, यूजीसी रोलबैक सहित विभिन्न मांगें उठाईं तबादला उत्सव : पटवारी की तबादला सूची में डीग विधायक का नाम