उदयपुर, 23 अक्टूबर। शहर में न्यू आरटीओ ऑफिस के पास स्थित वैदिक भोजनशाला रेस्टोरेंट में शुक्रवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से रेस्टोरेंट का फर्नीचर और अन्य कीमती सामान जल गया। घटना के समय स्टाफ अंदर मौजूद था, जिसने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

आग लगते ही रेस्टोरेंट में मौजूद लोगों ने अपने स्तर पर उसे बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें तेजी से फैलने लगीं और कुछ ही देर में पूरे रेस्टोरेंट को अपनी चपेट में ले लिया। धुएं का गुबार उठता देख आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

घटना की जानकारी मिलने पर प्रतापनगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading