24 न्यूज अपडेट, उदयपुर: राजस्थान में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। हाल ही में विधानसभा में प्रस्तुत अपराध आंकड़ों ने राज्य में बिगड़ती स्थिति को उजागर किया है। 1 दिसंबर 2023 से 31 दिसंबर 2024 तक राज्य में बलात्कार, हत्या और अपहरण के हजारों मामले दर्ज हुए। विधानसभा में परबतसर विधायक रामनिवास गावड़िया के सवाल के जवाब में गृह विभाग ने यह जानकारी दी. यह आंकड़े सभी 51 पुलिस जिलों के हैं. इनमें जीआरपी अजमेर और जोधपुर भी शामिल हैं. राजधानी जयपुर को “क्राइम कैपिटल” कहा जा रहा है, लेकिन उदयपुर भी अपराध के मामलों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध उदयपुर में हत्या और अपहरण के मामलों में चिंताजनक वृद्धि देखी गई है। यह शहर, जो शांति और सौंदर्य के लिए जाना जाता था, अब अपराधियों के निशाने पर आ गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि अपराधों में वृद्धि के पीछे अपराधियों की बेखौफ मानसिकता, प्रशासन की लचर व्यवस्था और पुलिस की असमर्थता जैसी वजहें हैं। कई मामलों में पुलिस की सुस्ती और अपर्याप्त गश्त अपराधों को रोकने में नाकामी को दर्शाती है। राजस्थान सरकार ने कानून व्यवस्था को सुधारने के दावे किए हैं, लेकिन आंकड़े बताते हैं कि ज़मीनी हकीकत कुछ और ही है। राजस्थान में एक साल में अपराध के आंकड़े अपराध का प्रकारकुल मामले (राजस्थान)उदयपुर में दर्ज मामलेबलात्कार7,628103हत्या1,869103 Topperअपहरण11,321579 उदयपुर: अपराध के आंकड़ों में उछाल उदयपुर राजस्थान के सबसे अधिक हत्या के मामलों वाले जिलों में शामिल हो गया है। हत्या: 103 मामले अपहरण: 579 मामले (राज्य में दूसरे स्थान पर) बलात्कार: 103 मामले अन्य जिलों के आंकड़े भी चौंकाने वाले जिलाबलात्कारहत्याअपहरणजयपुर857142 जयपुर में 5 पुलिस जिले हैं.1276अलवर32397382गंगानगर30388382चुरू28897579भीलवाड़ा28888599 (सर्वाधिक) फरार आरोपियों की संख्या चिंताजनक राजस्थान पुलिस 700 से अधिक फरार अपराधियों की तलाश कर रही है। अपराधगिरफ्तार आरोपीफरार आरोपीबलात्कार3,693394हत्या2,115152अपहरण2,806214 सदन और पुलिस डेटा में अंतर विधानसभा और पुलिस की वेबसाइट पर अपराध के आंकड़ों में बड़ा अंतर देखा गया है। स्रोतहत्याअपहरणबलात्कारविधानसभा में पेश आंकड़े1,75110,5637,195राजस्थान पुलिस डेटा1,60710,6296,574 Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सरोवर विज्ञान के प्रणेता प्रो. वी. एस. दुर्वे को श्रद्धांजलि बंधक बनाकर 1.50 करोड़ के गहने लूटे, एक दिन पहले रखा नौकर ही निकला मास्टरमाइंड