24 News Update उदयपुर. उदयपुर में एक पिता ने अपनी जिंदा बेटी को मृत घोषित कर दिया। इतना ही नहीं, पिता समेत पूरे परिवार ने बेटी का गौरणी धूप दस्तूर (मृत्युभोज) भी किया। बेटी को वसीयत से भी बेदखल करने का निर्णय लिया है।

मामला उदयपुर शहर से सटे प्रतापनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। दरअसल, परिवार ने 2 महीने पहले अपने समाज के युवक से बेटी की शादी करवाई थी। बेटी अपने पति और ससुराल वालों को धोखा देकर प्रेमी के साथ भाग गई। बेटी की इस हरकत का पिता और परिवार को पता चला तो उन्होंने उसे काफी समझाया, लेकिन वह नहीं मानी।

बेटी की जिद से आहत पिता ने किया मृत्युभोज
पिता ने बताया- 2 महीने पहले ही अपनी बेटी की शादी की थी। 23 जनवरी को वह ससुराल छोड़कर अपने प्रेमी के साथ भाग गई। पुलिस की मदद से मैं 28 जनवरी को बेटी के पास पहुंचा। इसके बाद बेटी से 2 दिनों में 2 बार बात की, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी।

बेटी ने मेरे और परिवार के साथ कोई भी संबंध रखने से इनकार कर दिया और कहा कि वह अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीना चाहती है। हमने उसे बहुत समझाया, पर वह नहीं मानी और सिर्फ उसी लड़के के साथ रहना चाहती थी।

हमने उसी दिन उसे मृत मान लिया और हिंदू धर्म के अनुसार किसी के मरने पर जो सामाजिक रीति-रिवाज निभाए जाते हैं, वे सभी निभाए। पिता ने कहा- अब मेरा उससे कोई लेना-देना नहीं है; मेरे लिए वह मर चुकी है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading