24 News Update Udaipur. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज ‘परीक्षा पे चर्चा-2026’ के 9वें संस्करण के तहत देशभर के छात्रों से सीधा संवाद किया। इसके तहत उदयपुर के सरकारी स्कूलों में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से पीएम मोदी की यह चर्चा बच्चों को लाइव दिखाई गई। मोदी ने इस दौरान बच्चों को परीक्षा तैयारी के लिए टाइम मैनेजमेंट, पॉजीटिव सोच और कॉन्फिडेंस के साथ पढ़ाई पर फोकस रखने के टिप्स दिए। मोदी ने छात्रों को परीक्षा को बोझ नहीं, बल्कि सीखने के एक अवसर और उत्सव के रूप में देखने का संदेश दिया। उदयपुर के सरकारी फतह सी.सैकंडरी स्कूल, सरकारी रेजीडेंसी सी.सैकंडरी स्कूल, गुरुगोविंद सरकारी स्कूल आदि में परीक्षा को परीक्षा पे चर्चा लाइव दिखाई गई। बता दें, 10वीं और 12वीं की 12फरवरी से बोर्ड परीक्षा है। छात्र लोकेश शर्मा के अनुसार उन्हें पीएम ने टिप्स देते हुए बताया कि एग्जाम से पहले किसी तरह का प्रेशर नहीं रहना चाहिए। पूरे सालभर तैयारी करते हैं लेकिन एग्जाम सेंटर पर जाते ही भय महसूस होता है। हमें खुद पर विश्वास होना चाहिए। छात्रा गौरवी पालीवाल ने बताया कि हमें ये पता लगा कि टाइम का मैनेजमेंट अगर हम बनाकर चलेंगे तो तैयारी अच्छी होगी। लक्ष्य हमें रखना चाहिए और उसे हासिल करने के लिए उससे जुड़ी जानकारियां बरीकी से समझनी और पढ़नी चाहिए। मंजिल मिल जाती है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बेटी को मृत घोषित किया पिता ने, मृत्युभोज भी किया: प्रेमी के साथ भागी लड़की, अब वसीयत से भी बेदखल करने का फैसला उदयपुर में 27 पुलिस निरीक्षकों के तबादले, 5 थानाधिकारियों को शहर में मिली नई जिम्मेदारी