24 News Update उदयपुर । सुपारी एवं मसाला विकास निदेशालय, कालीकट, केरल द्वारा प्रायोजित एकदिवसीय मसाला फसलों में उन्नत उत्पादन प्रौद्योगिकी कृषक प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केंद्र, प्रतापगढ़ द्वारा मंगलवार 10 फरवरी 2026 को आयोजित किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रभारी डॉ. बी. एल. रोत ने कृषको को जिलें में मसाला फसलों का महत्व बताते हुए उनकी उन्नत खेती करके अधिक आर्थिक लाभ प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। इन्होनें मसाला फसलों में लगने वाले रोग एवं कीट के रोकथाम के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। श्रीरामकिशन वर्मा उप-निदेशक उद्यान, प्रतापगढ़ द्वारा क्षेत्र की प्रमुख मसाला फसलों के प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन पर तकनीकी जानकारी दी। श्री रीपुदमन सिंह राजावत, सहायक निदेशक कृषि, प्रतापगढ़ ने मसाला फसलों में समन्वित पोषक तत्व प्रबंधन एवं जैविक खेती के विभिन्न पहलुओं पर जोर दिया। केंद्र के तकनीकी सहायक डॉ. रमेश कुमार डामोर ने कृषको को केंद्र की मसाला वाटिका का भ्रमण करवाया तथा इससे संबंधित जानकारी प्रदान की। इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षण कृषक संतोष अहारी व बाबु लाल मीणा ने प्रशिक्षण का फीडबेक देते हए धरियावद क्षेत्र में मसाला फसलों का क्षेत्रफल फल बढने की संभावना व्यक्त की। इस प्रशिक्षण में कूल 50 कृषक एवं कृषक महिलाओं ने भाग लिया। अंत में केंद्र के तकनीकी सहायक अजय कुमार सेन ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.