रॉकवुड्स ब्लेङ्क्षजग स्ट्राइकर क्रिकेट कप होगा 21 से 28 फरवरी तक कूकाबुरा गेंद से खेले जाएंगे डे-नाईट मैच 24 News Update उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर इस माह क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनने जा रही है। यहां 21 से 28 फरवरी 2026 तक होने वाले रॉकवुड्स ब्लेजिंग स्ट्राइकर क्रिकेट कप में अंतरराष्ट्रीय, आईपीएल और रणजी स्तर के नामी खिलाड़ी मैदान पर नजर आएंगे। टूर्नामेंट को लेकर शहर में बड़े स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।यह जानकारी शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में आयोजन अध्यक्ष सुनील लढ्ढा, आयोजन सचिव विवेक घई के साथ उदयपुर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्यराज सिंह मेवाड़, यूडीसीए सचिव मनोज चौधरी, उदयपुर जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष महेन्द्र शर्मा, दीपक शर्मा एवं सीए मनीष अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दी।21 से 28 फरवरी तक टी-20 मुकाबलेदीपक शर्मा ने बताया कि यह टी-20 क्रिकेट कप उदयपुर के शिकारवाड़ी ग्राउंड पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें डे-नाइट मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार, युवा स्पिनर रवि बिश्नोई, विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल, पवन नेगी सहित कई चर्चित खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। वहीं आईपीएल से जुड़े मंगेश यादव, शिवम सिंह, प्रियांश आर्य, आर्यन जोहेल और शुभम गड़वाल के भी उदयपुर आने की संभावना जताई गई है।आठ टीमें, कड़ा मुकाबलाआयोजन सचिव विवेक घई ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 8 टीमें भाग लेंगी। प्रत्येक टीम में 3 आईपीएल खिलाड़ी और 5 रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी शामिल करना अनिवार्य होगा। सभी टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा, जहां प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी। टूर्नामेंट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस्तेमाल होने वाली कूकाबुरा गेंद से खेला जाएगा।रोज दो मैच, नाइट मुकाबलों की खास तैयारीप्रतियोगिता के दौरान प्रतिदिन दो मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला दिन में और दूसरा दूधिया रोशनी में नाइट मैच के रूप में होगा। रात के मैचों के लिए विशेष लाइटिंग और दर्शकों की सुविधा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।रंगीन किट और लाखों के पुरस्कारविवेक घई ने बताया कि सभी खिलाड़ियों को रंगीन ड्रेस (किट) उपलब्ध कराई जाएगी। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 10 लाख रुपये और उपविजेता टीम को 5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राजपूत महासभा संस्थान का 27वां सामूहिक विवाह, 40 जोड़े बने जीवनसाथी मसाला फसलों में उन्नत उत्पाद प्रौद्योगिकी पर कृषक प्रशिक्षण संपन्न