24 News update उदयपुर। सायरा थाना क्षेत्र के ढोल गांव में शुक्रवार देर रात डकैती की वारदात उस समय हिंसक संघर्ष में बदल गई, जब हथियारों के बल पर परिवार को बंधक बनाने पहुंचे डकैतों को घरवालों ने ही चुनौती दे दी। बदमाशों ने परिवार को एक कमरे में कैद करने की कोशिश की, लेकिन परिवार के सदस्यों ने साहस दिखाते हुए सीधे डकैतों से भिड़ने का फैसला कर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी और सरिए से हमला कर एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने के बाद डकैत हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। भागते समय वे एक मोटरसाइकिल भी लूट ले गए।घटना शुक्रवार रात करीब दो बजे की है। पुलिस के अनुसार बदमाशों ने एक ही रात में गांव के दो घरों को निशाना बनाया। पहले घर में लाखों के जेवर और नकदी लूटने के बाद वे दूसरे मकान में घुसे, लेकिन वहां उन्हें परिवार के अप्रत्याशित प्रतिरोध का सामना करना पड़ा। पहले घर में बंदूक की नोक पर लूट, मोबाइल तक तोड़ डालेग्रामीणों के मुताबिक, हथियारों से लैस डकैत सबसे पहले सुखलाल मेघवाल के घर पहुंचे। परिवार को बंदूक दिखाकर आतंकित किया और अलमारियों में रखे सोने-चांदी के आभूषण व नकदी समेट ली। लूट का सामान दो लाख रुपए से अधिक का बताया जा रहा है। वारदात के दौरान परिवार किसी को सूचना नहीं दे सके, इसलिए बदमाशों ने उनके दो मोबाइल फोन भी तोड़ दिए। घर का पूरा सामान बिखेरकर वे कीमती सामान तलाशते रहे। दूसरे घर में बदल गया पूरा खेलपहली वारदात के बाद बदमाश गांव के ही अंबालाल जोशी के मकान में घुस गए। यहां उन्होंने परिवार को गनपॉइंट पर लेकर एक कमरे में बंद करने का प्रयास किया। इसी दौरान अंबालाल के बेटे पूनमचंद और अन्य परिजनों ने जोखिम उठाते हुए डकैतों का मुकाबला शुरू कर दिया। परिवार ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की तो डकैत बौखला गए और संघर्ष शुरू हो गया। सरिए से हमला, गोलियां चलाकर बचाई जानघिरते देख बदमाशों ने पूनमचंद पर सरिए से हमला कर दिया। वार में उसके सिर, पीठ और पैरों पर गंभीर चोटें आईं। घर के भीतर संघर्ष और बाहर गोलियों की आवाज से गांव में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े तो बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की और मौके से भाग निकले। फरार होते समय सुआवतो का गुड़ा क्षेत्र से एक मोटरसाइकिल भी अपने साथ ले गए। घायल अस्पताल में, पुलिस ने बनाई विशेष टीमेंसूचना मिलते ही चौकी प्रभारी शंभू सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घायल पूनमचंद को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। सायरा थानाधिकारी कानाराम सिरवी ने बताया कि डकैती का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं और संभावित मार्गों पर जांच की जा रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जेट, प्री-पीजी एवं पीएचडी प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न, 94.45 प्रतिशत रही उपस्थिति बीएसएनएल का ग्रामीण ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च, 259 रुपए में मिलेगा 25 Mbps इंटरनेट व OTT सुविधा