24 News Update उदयपुर। राज्य के कृषि, उद्यानिकी, वानिकी, मत्स्यिकी, गृह विज्ञान तथा डेयरी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालयों में स्नातक, स्नातकोत्तर एवं पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित राज्य स्तरीय जेट, प्री-पीजी एवं पीएचडी प्रवेश परीक्षा-2026 शनिवार को शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1.10 बजे तक आयोजित की गई। उदयपुर में परीक्षा के लिए बनाए गए सभी 16 केंद्रों पर सुरक्षा और पारदर्शिता के बीच परीक्षा आयोजित हुई। जेट परीक्षा के शहर समन्वयक एवं राजस्थान कृषि महाविद्यालय, उदयपुर के अधिष्ठाता प्रो. मनोज कुमार महला ने बताया कि उदयपुर में परीक्षा के लिए 6,528 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 6,166 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 362 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार परीक्षा में 94.45 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि परीक्षा संचालन के लिए महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के संघटक महाविद्यालयों के अलावा राजकीय एवं निजी शिक्षण संस्थानों में कुल 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे अभ्यर्थियों के लिए सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. प्रताप सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सामान्य एवं विशेष अधिकार प्राप्त उड़नदस्तों का गठन किया गया था। सभी परीक्षा केंद्रों पर वीडियोग्राफी कराई गई। परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन ले जाने तथा जूते पहनकर प्रवेश पर प्रतिबंध लागू किया गया था, जिससे परीक्षा की गोपनीयता और अनुशासन बनाए रखा जा सके। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. राम हरि मीणा ने बताया कि परीक्षा का संचालन सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ तथा कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। उन्होंने परीक्षा के सफल आयोजन में समन्वयकों, उड़नदस्तों, केंद्राधीक्षकों, वीक्षकों तथा विश्वविद्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग की सराहना करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation नन्हीं योग साधिकाओं ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, जैनिका और नायशा ने रचा इतिहास गनपॉइंट पर बंधक बनाने पहुंचे डकैतों पर परिवार ने किया पलटवार, गोलियां चलाकर भागे बदमाश; जाते-जाते बाइक भी लूट ले गए