24 News Update निम्बाहेडा। वंडर सीमेंट लि. द्वारा सी.एस.आर. नींव इनिषिएटिव के तहत आज दिनांक 24.02.2026 को कम्पनी के अस्पताल में आयोजित निःशुल्क नेत्र जाँच एवं परामर्ष शिविर वंडर सीमेंट लि. के यूनिट हेड नितिन जैन के निर्देशन में महावीर इन्टरनेषनल नेत्र चिकित्सालय चित्तौड़गढ़ की मेडीकल टीम के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। शिविर में कुल 152 व्यक्तियों की नेत्र जांच कर परामर्ष दिया गया एवं आवश्यकता अनुसार नजर के चष्में एवं दवाईयाँ भी उपलब्ध करवाई गई।
इस दौरान यूनिट हेड नितिन जैन ने केम्प का निरिक्षण कर बताया कि वंडर सीमेंट लि. के परियोजना क्षेत्र के ग्रामों में भी निरंतर निःशुल्क नेत्र शिविर आयोजित किये जा रहे है। ग्रामों में अब तक आयोजित 18 नेत्र शिविरों में कुल 4,281 व्यक्तियों की नेत्र जांच कर परामर्ष दिया गया। जिसमें 892 नेत्र रोगियों को निः शुल्क चश्मे एवं आवष्यकता अनुसार दवाईयां भी उपलब्ध करवाई गई। इसी क्रम में कल दिनांक 25 फरवरी, 2026 को ग्राम पंचायत फाचर अहिरान के ग्राम रसूलपुरा में निःशुल्क नेत्र जाँच एवं परामर्ष शिविर का आयोजन किया जायेगा। जैन ने ग्रामवासियों से आहृन किया कि वे अधिक से अधिक नेत्र परीक्षण करवाकर निःशुल्क सेवाओं का लाभ उठाएं।
शिविर में वंडर सीमेंट के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विष्वास जैन, महावीर इन्टरनेषनल नेत्र चिकित्सालय चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष अभय कुमार संचेती, डॉ कनिका तुल्सानी, शिविर प्रभारी प्रकाष गांग, रतन संचेती तथा नेत्र परीक्षण दल के सुश्री शिवानी पाण्डे, अजय शर्मा राहुल गर्ग एवं विनोद महरिया द्वारा नेत्र परिक्षण किया गया। शिविर में आर.के. नगर वासियों ने भाग लेकर शिविर को सफल बनाया।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.