उदयपुर, 19 दिसंबर। आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देशानुसार राजस्थान में अन्य राज्य की शराब की तस्करी और अवैध मदिरा निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए विशेष निरोधात्मक अभियान चलाया गया। अभियान के तहत नाकाबंदी, गश्त और रेड की प्रभावी कार्रवाई करते हुए कई अभियोग दर्ज किए गए। अधिकारियों के अनुसार अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रशासन ओपी जैन और अतिरिक्त आबकारी आयुक्त नीति प्रदीप सिंह सांगावत के सुपरविजन में जीरो टोलरेंस की नीति अपनाई गई है। आबकारी निरोधक टीमों ने अन्य राज्य की शराब की तस्करी और अवैध मदिरा के परिवहन व विक्रय पर सघन कार्रवाई की। जयपुर के जमवारामगढ़ कांकरेल वन क्षेत्र में आबकारी निरोधक दल ने वॉश और भट्टियों को नष्ट किया। डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा क्षेत्र में रोंडा, फला ओबरी और कडाना बेक वाटर के मेटीटंबा में 6 हजार लीटर वॉश और 13 भट्टियां नष्ट की गईं, साथ ही 35 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की गई। बीकानेर के श्रीकरणपुर में कार्रवाई में 600 लीटर वॉश नष्ट किया गया और 12 लीटर अवैध हथकड़ शराब जब्त की गई। मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर 2 अभियोग दर्ज किए गए। हनुमानगढ़ के टिब्बी और सुरेवाला क्षेत्र में 200 लीटर वॉश नष्ट कर 15 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। अलवर जिले के पड़त मदिरा क्षेत्र, ढिगावड़ा और राजगढ़ वृत्त में 40 पेटी विभिन्न ब्रांड की अवैध शराब जब्त की गई और एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। जोधपुर में सरदारपुरा और जोधपुर पश्चिम क्षेत्र की नटबस्ती, मसूरिया और तनावड़ा में कार्रवाई के दौरान 450 लीटर वॉश नष्ट किए गए और 3 अभियोग दर्ज किए गए। बांसवाड़ा में आबकारी निरोधक दल ने 2200 लीटर वॉश नष्ट कर 4 अभियोग दर्ज किए। आबकारी विभाग ने बताया कि प्रदेश के अन्य जिलों में भी निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, दबिश और सघन गश्त जारी है। अभियान का उद्देश्य अवैध शराब और मदिरा निर्माण को रोकना और कानून के तहत सख्त कार्रवाई करना है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पंचायत–निकाय चुनाव: काम नहीं आया लोढ़ा का ‘संयम’, सुप्रीम कोर्ट का हस्तक्षेप से इनकार, राजस्थान सरकार 15 अप्रैल तक करा सकेगी चुनाव नौ वर्षीय बाल लेखिका श्रीयदिता सिंह बैस की पुस्तक “माया एंड द स्वान प्रिंसेस” का आर्मी वॉर कॉलेज, महू में विधिवत विमोचन