24 News Update उदयपुर, 15 मई। राजस्थान में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने व्यापक कार्रवाई करते हुए विशेष निरोधात्मक अभियान तेज कर दिया है। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में प्रदेशभर में नाकाबंदी, गश्त और दबिश देकर अवैध मदिरा के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। 1520 मामले दर्ज, 670 आरोपी गिरफ्तार1 से 14 मई 2026 तक चलाए गए विशेष अभियान के दौरान प्रदेशभर में कुल 1520 अभियोग दर्ज किए गए हैं। कार्रवाई के दौरान 670 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 69 वाहनों को जब्त किया गया। इनमें 11 बड़े वाहन, 3 हल्के चारपहिया वाहन और 55 दुपहिया वाहन शामिल हैं। आबकारी विभाग के अनुसार अभियान के दौरान प्रदेशभर से: 5512 लीटर देशी शराब, 19815 लीटर भारत निर्मित विदेशी शराब, 1723 लीटर बीयर, 10462 लीटर हथकड़ शराब, 20 लीटर स्प्रिट जब्त की गई। इसके अलावा 4 लाख 13 हजार 675 लीटर वॉश नष्ट किया गया, जिसका उपयोग अवैध शराब बनाने में किया जाता है। जयपुर, जोधपुर, श्रीगंगानगर और पाली में बड़ी कार्रवाईजयपुर में आबकारी थाना फुलेरा और आरपीएफ फुलेरा की संयुक्त कार्रवाई में ट्रेन से अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी का खुलासा हुआ। एक ट्रॉली बैग से अन्य राज्य में निर्मित 24 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 28 हजार रुपए बताई गई है।वहीं शाहपुरा क्षेत्र के ग्राम मिनो की बाढ़ में कार्रवाई कर 2 हजार लीटर वॉश और 3 भट्टियां नष्ट की गईं। मौके से 72 लीटर हथकड़ शराब भी बरामद हुई।जोधपुर शहर, फलोदी और लूणी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 4 मामले दर्ज किए गए तथा 250 लीटर वॉश नष्ट किया गया। श्रीगंगानगर में 3 अभियोग दर्ज कर 500 लीटर वॉश नष्ट किया गया, जबकि 20 लीटर हथकड़ शराब और 66 पव्वे देशी शराब बरामद की गई। पाली जिले में दबिश देकर 2 हजार लीटर वॉश नष्ट किया गया और 10 लीटर अवैध हथकड़ शराब जब्त की गई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation प्रो. मदन सिंह राठौड़ के कुलगुरु मनोनीत होने पर शिक्षाविदों और संगठनों ने जताई खुशी आबकारी आयुक्त लेंगे विभागीय समीक्षा वीसी