24 News Update उदयपुर। वरिष्ठ शिक्षाविद् सुविवि के प्रो. मदन सिंह राठौड़ को महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय, भरतपुर का कुलगुरु मनोनीत किए जाने पर प्रदेशभर में खुशी का माहौल है। विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक एवं शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए इसे उच्च शिक्षा जगत के लिए सकारात्मक कदम बताया।इस अवसर पर भाजपा उदयपुर शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष शेर सिंह चौहान, राजस्थानी मोट्यार परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शिवदान सिंह जोलावास तथा अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश सचिव डॉ. बालुदान बारहठ ने प्रो. राठौड़ को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।संयुक्त वक्तव्य में उन्होंने कहा कि प्रो. मदन सिंह राठौड़ का लंबा शैक्षिक एवं प्रशासनिक अनुभव विश्वविद्यालय को नई दिशा और ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रो. राठौड़ के नेतृत्व में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर और महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय, भरतपुर के बीच शैक्षिक संवाद, शोध सहयोग एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा।वक्ताओं ने कहा कि इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शोध और नवाचार के नए अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप शिक्षण, अनुसंधान और कौशल विकास के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति देखने को मिलेगी।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रो. राठौड़ के मार्गदर्शन में बृज विश्वविद्यालय राजस्थान के उच्च शिक्षा परिदृश्य को और अधिक मजबूत एवं समृद्ध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation एडवोकेट गणपत चौधरी की पांचवीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर, 208 यूनिट रक्त संग्रहित अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का बड़ा अभियान, प्रदेशभर में 4.13 लाख लीटर वॉश नष्ट