24 News Update उदयपुर। राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद, जयपुर के तत्वावधान में आयोजित ग्रीष्मकालीन प्रतिभा खोज प्रशिक्षण शिविर 2025 के अंतर्गत श्री चतुर्भुज हनुमान राष्ट्रीय व्यायामशाला, हरिदास जी की मगरी, उदयपुर के कई पहलवानों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस शिविर में उदयपुर के पहलवान पलक सोनी, माही ओड, नंदिनी जोशी, विशाल ओड, राजीव ओड, माधवी चौहान, अजय ओड, विशाल सोलंकी, जतिन पंडित तथा भव्या चौहान को ’बेस्ट प्लेयर’ के रूप में चयनित किया गया। क्षेत्रीय खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र, उदयपुर के खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल के नेतृत्व में आयोजित इस कुश्ती प्रशिक्षण शिविर में चयनित प्रतिभागियों को टी-शर्ट और प्रणाम पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। शिविर में कुश्ती के उन्नत प्रशिक्षण हेतु विभाग के एन.एस.एन.आई.एस. कुश्ती प्रशिक्षक श्री हेमंत अठवाल एवं श्री केशु लाल भील द्वारा प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों को कुश्ती की आधुनिक तकनीकों, स्पीड ट्रेनिंग, एजिलिटी, बैलेंस, को-ऑर्डिनेशन और पावर के साथ-साथ नवीनतम अंतरराष्ट्रीय नियमों की भी जानकारी दी गई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राष्ट्रीय संत आचार्य श्री पुलक सागर जी से पर्यटन विशेषज्ञ यशवर्धन राणावत ने की भेंट – ‘क्षत्रिय प्रतिभा सम्मान समारोह 2025’ हेतु सादर आमंत्रण CBSE वेस्ट ज़ोन चेस टूर्नामेंट में सेंट एंथोनी स्कूल की शानदार जीत, तीन टीमों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन, कई खिलाड़ियों को मिला बोर्ड प्राइज