24 News Update उदयपुर। राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद, जयपुर के तत्वावधान में आयोजित ग्रीष्मकालीन प्रतिभा खोज प्रशिक्षण शिविर 2025 के अंतर्गत श्री चतुर्भुज हनुमान राष्ट्रीय व्यायामशाला, हरिदास जी की मगरी, उदयपुर के कई पहलवानों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस शिविर में उदयपुर के पहलवान पलक सोनी, माही ओड, नंदिनी जोशी, विशाल ओड, राजीव ओड, माधवी चौहान, अजय ओड, विशाल सोलंकी, जतिन पंडित तथा भव्या चौहान को ’बेस्ट प्लेयर’ के रूप में चयनित किया गया। क्षेत्रीय खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र, उदयपुर के खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल के नेतृत्व में आयोजित इस कुश्ती प्रशिक्षण शिविर में चयनित प्रतिभागियों को टी-शर्ट और प्रणाम पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। शिविर में कुश्ती के उन्नत प्रशिक्षण हेतु विभाग के एन.एस.एन.आई.एस. कुश्ती प्रशिक्षक श्री हेमंत अठवाल एवं श्री केशु लाल भील द्वारा प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों को कुश्ती की आधुनिक तकनीकों, स्पीड ट्रेनिंग, एजिलिटी, बैलेंस, को-ऑर्डिनेशन और पावर के साथ-साथ नवीनतम अंतरराष्ट्रीय नियमों की भी जानकारी दी गई।
राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के ग्रीष्मकालीन प्रतिभा खोज शिविर में पहलवानों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

Advertisements
