उदयपुर। कर्मचारी राज्य बीमा निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सामाजिक एवं विचारात्मक सहभागिता को लेकर पेंशनर्स एसोसिएशन की सामूहिक गोठ जयपुर स्थित गोकुल धाम में आयोजित हुई। कार्यक्रम में राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारी सपरिवार शामिल हुए। उदयपुर संभाग के लिए नामित सचिव रविन्द्र अग्रवाल ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, महासचिव गिरीश कुमार भट्ट, कोषाध्यक्ष कमलेश अटोलिया एवं वरिष्ठ सदस्य गोपाल शर्मा के मंचासीन होने के साथ हुई। कार्यक्रम का संचालन एसके पाण्डेय ने किया। उन्होंने अपनी रचनाओं की प्रस्तुति से उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम में महिलाओं ने घूमर नृत्य की प्रस्तुति दी। नृत्य की प्रस्तुति ने ऐसा माहौल बनाया कि पुरुष सदस्य भी स्वयं को नृत्य करने से रोक नहीं सके और आयोजन में उत्साह का रंग और गहरा हो गया। इस अवसर पर उदयपुर प्रतिनिधि रविन्द्र अग्रवाल ने मंच से एसोसिएशन के आगामी रजत जयंती कार्यक्रम के लिए उदयपुर आने का आमंत्रण दिया। उन्होंने उदयपुर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सभी सदस्यों की सहभागिता का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान महासचिव गिरीश कुमार भट्ट ने पीएमएस 2006 के संबंध में विस्तार से जानकारी दी तथा इससे जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सदस्यों को अवगत कराया। अंत में सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से वात्सल्य भोज का आनंद लिया। स्वादिष्ट भोज के साथ पेंशनर्स एसोसिएशन की सामूहिक गोठ का समापन हुआ। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation निकाय चुनाव की विधिक तैयारियों को लेकर भाजपा विधि प्रकोष्ठ की बैठक, वार्डवार जिम्मेदारियों पर मंथन उदयपुर में 40 दिवसीय भगवान झूलेलाल चालीहा महोत्सव की भव्य शुरुआत: 56 भोग और आरती में उमड़े श्रद्धालु