उदयपुर। आगामी उदयपुर नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने विधिक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में रविवार को बार सभागार में भाजपा विधि प्रकोष्ठ के अधिवक्ताओं की आवश्यक बैठक आयोजित हुई। बैठक में चुनाव की विधिक प्रक्रिया, नामांकन से जुड़ी औपचारिकताओं और चुनाव के दौरान होने वाली विभिन्न कानूनी कार्यवाहियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ रहे। वहीं भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक महेन्द्र नागदा, जिला संयोजक गोपाल पालीवाल, बार एसोसिएशन उदयपुर अध्यक्ष जितेन्द्र जैन, देहात महामंत्री ललित सिंह सिसोदिया, वरिष्ठ कार्यकर्ता अधिवक्ता नरपत सिंह चुंडावत एवं वरिष्ठ अधिवक्ता वंदना उदावत सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

भाजपा विधि प्रकोष्ठ के राजस्थान प्रदेश सहसंयोजक बनाए जाने पर महेन्द्र नागदा का भाजपा शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ सहित उपस्थित पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। सभी ने नागदा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की।

बैठक में अधिवक्ताओं को नगर निकाय चुनाव की विधिक प्रक्रिया, नामांकन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों और चुनाव से जुड़े विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की विधिक आवश्यकता सामने आने पर अधिवक्ताओं की भूमिका और जिम्मेदारियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

इसके साथ ही प्रत्येक वार्ड में अधिवक्ताओं को जिम्मेदारी सौंपने तथा संबंधित वार्ड में चुनाव से जुड़ी विधिक कार्यवाहियों में सहयोग करने की रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान उपस्थित अधिवक्ताओं से सुझाव भी लिए गए।

बैठक का संचालन लोकेश गुर्जर, महासचिव बार एसोसिएशन उदयपुर ने किया। सुझाव देने वालों में संतलाल अग्रवाल, शंभू सिंह राठौड़, मनीष शर्मा, राकेश मोगरा, रामकृपा शर्मा, भरत जोशी, चन्द्रभान सिंह, जगदीश खेरालिया, घनश्याम सिंह चौहान, यशवंत सिंह शक्तावत, भूपेन्द्र सिंह चुंडावत, पुष्कर लाल लोहार, अरुणपाल सिंह, कांता नागदा एवं ऋतु सारस्वत सहित कई अधिवक्ता शामिल रहे।

बैठक में करीब 200 अधिवक्ताओं ने भाग लिया। बैठक में निकाय चुनाव की तैयारियों के साथ विधिक स्तर पर प्रभावी समन्वय और वार्डवार जिम्मेदारियों को लेकर रूपरेखा तैयार करने पर जोर दिया गया।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading