24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने शुक्रवार को सिटी स्टेशन से बंशीपान तक बन रहे एलिवेटेड रोड़ का निरीक्षण किया। इस दौरान शहर विधायक ने निगम के अधिकारियों को पैट्रोल पंप वाली लाईन में बिल्डिंगों के बाहर मार्किंग कर लाईनिंग करने और सड़क पर आए अवैद्य अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन शुक्रवार को निगम के अधिकारियां व जनप्रतिनिधियों के साथ सिटी स्टेशन से बंशीपान तक बन रही एलिवेटेड रोड का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। इस दौरान शहर विधायक ने एलिवेटेड रोड़ के लिए बनाए जा रहे पिलरों का निरीक्षण किया और निगम के अधिकारियांं पिलर की चौडाई और गहराई के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही शहर विधायक ताराचंद जैन ने सिटी स्टेशन से नटराज होटल तक पैदल चलकर निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड का निरीक्षण किया। इस दौरान शहर विधायक जैन ने निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पैट्रोल पंप वाली लाईन में बिल्डिंगां के बाहर नपती कर एक लाईनिंग डाली जाए और इस लाईनिंग के बाहर के सभी अतिक्रमणों को सख्ती से हटाया जाएं। साथ ही रेल्वे स्टेशन के बाहर खडे अवैध ठैलों को भी हटाने के निर्देश दिए। इस पर निगम के अधिकारियों ने तत्काल इस काम को करने का आश्वासन देते हुए आने वाले दो या तीन दिनो में अतिक्रमण हटो के लिए आश्वस्त किया। इसके साथ ही उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने निगम के अधिकारियों को समय-समय पर आकर निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड़ की क्वालिटी को चैक करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कर रही कंपनी को भी तय समय में और क्वालिटी के साथ निर्माण करने के निर्देश दिए। इस दौरान निवर्तमान पार्षद अरविंद जारोली, मुकेश शर्मा, भरत जोशी, भाजपा नेता दीपक बोल्या, जितेन्द्र मारू, निगम से अतिरिक्त मुख्य अभियंता मुकेश पुजारी, सहायक अभियंता सुनील प्रजापत मौजूद थे।सेंटर से चार फीट रोड खिसकेगा नटराज की ओरनिरीक्षण के दौरान उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने निगम के अधिकारियों एलिवेटेड बनने के बाद सड़क के सेंटर के बारे में पूछा तो निगम के अधिकारियों ने बताया कि सिटी स्टेशन वाली लेन में सड़क संकरी है और सेंटर निकालने पर यह सड़क नटराज होटल वाली लेन में चार फीट खिसकेगी तब जाकर सडका सेंटर आएगा और दोनो ओर सड़क बराबर चौडी होगी। विवरणजानकारीनिरीक्षण तिथिशुक्रवारनिरीक्षण स्थलसिटी स्टेशन से बंशीपान तक (एलिवेटेड रोड निर्माण स्थल)निरीक्षणकर्ताउदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैननिरीक्षण का उद्देश्यनिर्माणाधीन एलिवेटेड रोड की प्रगति, गुणवत्ता जांच, अतिक्रमण हटाने के निर्देशमुख्य निर्देश1. पेट्रोल पंप वाली रोड पर बिल्डिंगों के बाहर लाइन खींचकर अतिक्रमण हटाएं2. सड़क की सेंटरिंग करें और चार फीट नटराज होटल की ओर खिसकाएंनिर्माण संबंधित निर्देश1. निर्माण की गुणवत्ता समय-समय पर जांचें2. निर्माण कंपनी को समय पर और गुणवत्ता सहित कार्य पूर्ण करने के निर्देशअवैध अतिक्रमण1. पेट्रोल पंप वाली लाइन में मार्किंग कर अतिक्रमण हटाएं2. रेलवे स्टेशन के बाहर अवैध ठेले हटाएंनिगम की प्रतिक्रियाअधिकारियों ने 2-3 दिनों में अतिक्रमण हटाने का आश्वासन दियासड़क की चौड़ाई और सेंटरसड़क संकरी होने के कारण सेंटर नटराज की ओर 4 फीट खिसकाया जाएगा, जिससे दोनों ओर सड़क बराबर चौड़ी हो सकेउपस्थित अधिकारी/प्रतिनिधिअरविंद जारोली, मुकेश शर्मा, भरत जोशी, दीपक बोल्या, जितेन्द्र मारू, मुकेश पुजारी, सुनील प्रजापत Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाईः घासा थाना पुलिस ने 10 ट्रेलर, 1 एलएनटी, 2 जेसीबी व 2 ट्रैक्टर किए जब्त अवैध खनन कर पत्थर व बजरी से ले जा रहे 4 ट्रेक्टर ट्रोली चालक सहित पकड़े